फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sp leader azam khan attacks amar singh

बिना नाम लिए आजम ने अमर सिंह को दलाल, सांड़ और जानवर कहा

Mon, 13 Feb 2017 05:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
sp leader azam khan attacks amar singh
आजम खां व अमर सिंह - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां बिना नाम लिए अमर सिंह पर आपत्तिजनक बयानों की झड़ी लगा दी। रविवार को रामपुर के एमएजेएसमआई कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमर सिंह को दलाल, सांड़ और जानवर जैसे शब्दों से तुलना कर दी।

विज्ञापन


अमर सिंह का बिना नाम लिए आजम खान ने कहा, ” आप अच्छा तरह जानते हैं कि उस दल्ले तो मैंने जैसी खींची है वैसी किसी ने नहीं खींची है। उस दल्ले को उसकी औकात और हैसियत में भी मैंने ही रखा।”
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा  “ये दल्ला जहां जाता है चैनल वाले इसे जलील करने के लिए कहते हैं कि आजम खान तुम्हें दल्ला क्यों कहते हैं। इस गंजे दल्ले ने बोला सांड हूं सांड, अरे सांड है तो फिर भी है तो जानवर, अगर जानवर ही होना था इस सांड को तो, सांड की खूबी क्या होती है जंगल में कोई खेत नहीं देखता कहीं भी मुंह मार देता है और फिर डंडों से इसकी पिटाई होती है। जानवर ही बनना था तो वफादार जानवर होते जो दरवाजे पर बैठता है। कम से कम मेम साब अमरपाली से थकी हुई आतीं तो पुचकार तो देतीं, बालों में हाथ फेर देतीं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


 

sp leader azam khan attacks amar singh
आजम खान - फोटो : amar ujala

आजम ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा गाय और गंगा के नाम पर हिंदू और मुसलमानों को लड़ा रही है, जबकि नरेंद्र मोदी के देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद बीफ उद्योग ढाई गुना बढ़ा है। 

उन्होंने कहा कि हमें सांप्रदायिक कहा जाता है, जबकि भाजपा खुद सांप्रदायिक है। हम गौवंश हत्या के हामी नहीं, बाबर के जमाने में गौवंश हत्या पर पूर्ण पाबंदी थी और बहादुरशाह जफर के जमाने में गो हत्या करने वालों को फांसी की सजा दी जाती थी। भाजपा गाय और गंगा के नाम पर हिंदू और मुसलमानों को लड़ा रही है। यदि उनका कहना गलत है तब केंद्र सरकार उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए।
 
मोहम्मद आजम खां ने कहा कि उन्होंने गंगा की सफाई के लिए पूरा प्लान बनाकर केंद्र सरकार को भेजा लेकिन केंद्र सरकार ने गंगा की सफाई के नाम पर कुछ नहीं किया। कहा कि गंगा कल भी पाक थी और आज भी पाक है, गंगा को गंदा कहने वाले पापी हैं।

उन्होंने भाजपा द्वारा तीन तलाक का मुद्दा उठाने पर प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को पता लगाना चाहिए कि उनकी पत्नी कहां हैं। जब उनकी पत्नी की घर वापसी नहीं हो सकती तब वह अपनी जुबान से बेटियों की हमदर्दी की बात करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि रामपुर में उनके द्वारा बनाई गई जौहर यूनिवर्सिटी में हिंदू भाइयों का बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग रहा है। उन्होंने बिजनौर विवाद की सीबीआई से जांच कराने की मांग भी उठाई। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री ने दो साल में ही 80 करोड़ के कपड़े पहन लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed