{"_id":"58ca5abc4f1c1bcd5832a12b","slug":"sp-leader-azam-khan-angry-on-rampur-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम पर भड़के आजम, कहा- ये दिन देखने के लिए हम अापको यहां लेकर आए थे?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
एसडीएम पर भड़के आजम, कहा- ये दिन देखने के लिए हम अापको यहां लेकर आए थे?
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश विधानसभा मिली हार के बाद भी समाजवादी पार्टी के नेताओं में कोई बदलाव नहीं आया है। वह जब चाहे जहां चाहें, अपना गुस्सा दिखाते हुए नजर आ जाते हैं। ताजा मामले में सपा के दिग्गज नेता आजम खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में वह रामपुर के एसडीएम अभय कुमार गुप्ता को फटकारते हुए नजर आ रहे हैं। आजम रामपुर विधानसभा में मिली जीत का मतगणना सर्टिफिकेट लेने आए थे, लेकिन रास्ता खराब होने की वजह से उन्हें मतगणना दफ्तर तक कीचड़ भरे रास्ते से पैदल जाना पड़ा। जिसके बाद रास्ते की खराब हालात पर एसडीएम आजम के गुस्से का शिकार हो गए।
विज्ञापन
खान ने एसडीएम पर किए अहसानों के याद दिलाते हुए कहा, 'क्या इसीलिए हम आपको ट्रांसफर कराकर यहां लाए थे। आप तो कूड़े में पड़े हुए थे। आप रोए थे और अब इतनी जल्दी नजरें बदलते हो। क्या हमें इस रास्ते से लाने पर आपको शोभा मिली। अगर फिसल जाए तो पूरी नेशनल न्यूज में तमाशा बन जाए।'
विज्ञापन
बता दें कि 11 मार्च को आए यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा को 312 सीटें, सपा को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस पार्टी को 7 सीटें मिली हैं। वहीं बीजेपी को प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है। हालांकि आजम खान की रामपुर विधानसभा क्षेत्र से यह लगातार विधायक के रूप में 11वीं जीत थी।