{"_id":"6417ec736e0936b75c0d26e3","slug":"sp-leader-akhilesh-yadav-claims-bjp-will-be-defeated-in-up-80-seats-news-and-updates-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akhilesh Yadav: 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएंगे, अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Akhilesh Yadav: 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हराएंगे, अखिलेश यादव का चौंकाने वाला दावा
Mon, 20 Mar 2023 10:47 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:47 AM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं, जिसमें सभी पार्टियां साथ काम कर सकें।
विज्ञापन
कार्यकारिणी बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सभी 80 सीटों पर हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप भी लगाया। कोलकाता में सपा की बैठक के बाद अखिलेश ने कहा- "भाजपा वालों को जब वोट की जरूरत होती है, तब वे वादे करते हैं। बीते दिनों में लोगों के खर्च और बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन उन्होंने (भाजपा ने) चुनाव से पहले किया गया कोई वादा पूरा नहीं किया है।"
अखिलेश ने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा कि भाजपा को 2024 चुनाव में हराना जरूरी है, इसलिए कांग्रेस और अन्य पार्टियों को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "कई राज्यों के मुख्यमंत्री ऐसा गठबंधन बनाने की कोशिश में हैं, जो साथ काम कर सके। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ऐसी कोशिश कर रहे हैं, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी इसी प्रयास में हैं।" अखिलेश ने कहा कि गठबंधन के नाम पर बाद में फैसला होगा।
'भाजपा की हार तय करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेगी सपा'
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पारित राजनीतिक प्रस्ताव के बारे में कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने कोई कसर नहीं छोड़ेगी कि अगले साल होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश और देश में भाजपा की हार हो। यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जो भाजपा को रोक सकता है, क्योंकि उसके पास सबसे ज्यादा सीटें हैं। हम उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराएंगे। पूरा देश सपा की ओर देख रहा है।
विज्ञापन
'बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही भाजपा'
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा ने कई झूठ बोले हैं, चाहे वह डीजल-पेट्रोल या एलपीजी की कीमतें हों या कीमतों में वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी बड़े कॉरपोरेट घरानों के लिए काम कर रही है।