{"_id":"597ab0c14f1c1bab328b46a8","slug":"sp-leader-abu-azmi-s-son-threatens-to-kill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबु आजमी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू सेना पर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अबु आजमी के बेटे को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू सेना पर आरोप
amarujala.com, Presented by: विपुल प्रकाश
Updated Fri, 28 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Filmymantra
समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बटे और एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को जान से मारने की धमकी मिली है। आजमी ने बताया कि धमकी भरी कॉल हिंदू सेना की ओर से आई थी। कॉल पर कहा गया कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
फरहान ने मुंबई पुलिस को इसकी लिखित शिकायत दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पुलिस को फोन का कॉल रिकॉर्ड सौंपा है और एक एपलिकेशन भी दिया है जिसमें उन्होने आगे अपनी जान को खतरा बताते हुए इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। मुंबई पुलिस के मुताबिक फोन रिकॉर्ड के सहारे इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि फरहान आजमी रेस्टोरेंट के बिजनेस में हैं। इन्होंने सिर्फ 4 साल में 2 गुना प्रॉपर्टी बनाई है। फरहान ने साल 2009 में फिल्म एक्ट्रेस आयशा टाकिया से शादी की थी। फरहान मुस्लिम फैमिली से आते हैं और आयशा हिंदू हैं। आयशा और फरहान का का एक बेटा भी है।
विज्ञापन