फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP isolated in Lok Sabha over UAPA bill, Akhilesh goes missing with Mulayam stand with Modi Govt

यूएपीए बिल पर लोकसभा में बिखर गया सपा का कुनबा, अखिलेश गायब, मुलायम सरकार के साथ

Thu, 25 Jul 2019 08:14 AM IST
Nilesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 25 Jul 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
SP isolated in Lok Sabha over UAPA bill,  Akhilesh goes missing  with Mulayam stand with Modi Govt
मुलायम सिंह यादव के साथ अखिलेश यादव(File Photo) - फोटो : अमर उजाला

विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण (यूएपीए) संशोधन बिल पर समाजवादी पार्टी लोकसभा में बिखर गई। बिल पर हुए मत विभाजन के दौरान अखिलेश यादव सदन में नहीं थे, अन्य सांसदों ने बिल के विरोध में बहिष्कार किया। जबकि मुलायम सिंह यादव ने बिल के पक्ष में वोट कर सरकार का साथ दिया। संशोधन पर वोटिंग के दौरान मुलायम तीन बार बिल के पक्ष में खड़े हुए। इस दौरान भाजपा सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त और बृजभूषण शरण सिंह ने मुलायम को खड़े होने में मदद की।

विज्ञापन


बुधवार को पेश हुए यूएपीए संशोधन बिल का विपक्ष ने तीखा विरोध किया। चर्चा के बाद विपक्ष ने बिल का बहिष्कार करने का फैसला किया। इस दौरान अखिलेश सदन में नजर नहीं आए। दो सांसद विपक्ष के साथ वाकआउट गर गए। हालांकि इस दौरान अस्वस्थ चल रहे मुलायम विपक्ष की आगे वाली सीट पर बैठे रहे। इसी बीच विपक्ष के बहिष्कार के कारण कारण मुलायम के पास वाली सीटें खाली हो गई। बिल और मतविभाजन के दौरान इन सीटों पर मुलायम की बाईं ओर मस्त तो दाईं ओर बृजभूषण बैठ गए।
विज्ञापन


पहले जब बिल पर मतदान शुरू हुआ तो मस्त और बृजभूषण ने बिल के पक्ष वाली पर्ची पर मुलायम को हस्ताक्षर कराने में मदद की। विपक्ष की ओर से दिए गए संशोधनों पर सदस्यों को  खड़ा कर मतदान कराने का फैसला किया गया। इसके बाद स्पीकर ने जैसे ही कहा कि संशोधन का विरोध करने वाले सदस्य खड़े हो जाएं तो मस्त और बृजभूषण ने मुलायम की बांह पकड़ कर उन्हें खड़ा किया। यह सिलसिला तीन बार चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

शून्यकाल में अखिलेश ने दिखाए तेवर

इससे पहले अखिलेश ने शून्यकाल के दौरान अपने तेवर दिखाए। उन्होंने पाकिस्तान मामले में सरकार पर दबाव में झुकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि उसने पाकिस्तानी सीमा से लड़ाकू विमान हटाए हैं या नहीं। अमेरिकी राष्ट्रपति के कश्मीर विवाद पर मध्यस्थता संबंधी पीएम मोदी की पेशकश संबंधी दावे को अखिलेश ने बेहद गंभीर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed