फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP forcing communal disharmony in State: Kalraj

सुनियोजित ढंग से तनाव पैदा कर चुनावी लाभ लेना चाहती है सपा: कलराज

Sat, 06 Aug 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Sat, 06 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
SP forcing communal disharmony in State: Kalraj
कलराज

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने विरोधी दलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा, बसपा को नागनाथ और सांपनाथ बताते हुए बुंदेलखंड की दुर्दशा के लिए इन दोनों दलों समेत कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया।

विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के लिए पचास सीट हासिल करना भी मुश्किल होगा। बसपा और कांग्रेस पहले से ही हाशिये पर हैं। प्रदेश में भाजपा 265 से अधिक सीटें लाकर सरकार बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैन ऑफ एक्शन बताया। भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन केंद्रीय लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने किया।
विज्ञापन


उनके निशाने पर सपा रही। उन्होंने कहा कि वोटों के ध्रुवीकरण के लिए प्रदेश सरकार सुनियोजित ढंग से तनाव पैदा कर रही है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। लेकिन, अब सपा की हकीकत जनता जान चुकी है। कलराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदाग्रस्त किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जबकि, केंद्र सरकार ने पिछली सरकार की तुलना में प्रदेश को काफी पैसा दिया है, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि विदेशों में नरेंद्र मोदी को ‘मैन ऑफ एक्शन’ कहा जाने लगा है। कलराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी का लक्ष्य ‘मिशन - 265’ है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में 14 वर्षों से सपा और बसपा की सरकार है, लेकिन प्रदेश का भला नहीं हुआ।

अखिलेश यादव सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। सपा की बेरोजगारी भत्ता, टैबलेट वितरण योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। हर स्तर पर सरकारी भर्तियां भ्रष्टाचार की चपेट में है। स्थिति यह रही कि हाईकोर्ट को लोक सेवा आयोग के चेयरमैन को हटाना पड़ा। 

'सपा व बसपा,नागनाथ व सांपनाथ'

SP forcing communal disharmony in State: Kalraj
केश्‍ाव

उन्होंने सपा व बसपा को एक ही थाली के चट्टे - बट्टे बताते हुए दोनों दलों को नागनाथ व सांपनाथ कहा। दोनों दलों की आपसी जुगलबंदी का ही परिणाम है कि बसपा के पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ सीबीआई जांच की स्वीकृति अखिलेश सरकार नहीं दे रही है।

मुलायम सिंह यादव पुत्र मोह से ग्रसित हैं और अखिलेश यादव विकास के बैरियर हैं। कांग्रेस को प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री पद का चेहरा तक नहीं मिला, जिससे दिल्ली से शीला दीक्षित को बुलाया गया। लोकसभा के चुनाव में प्रदेश की 337 विधानसभा सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त अगले विधानसभा चुनाव में भी कायम रखनी है।

प्रदेश सरकार ने बालू खनन, अवैध शराब और जमीन के काले कारोबार से तीन लाख करोड़ रुपये के राजस्व को चपत लगाई है। मुजफ्फरनगर कांड, मथुरा कांड व बुलंदशहर कांड से कानून व्यवस्था का पता चलता है। कैग ने 12 हजार करोड़ रुपये के चीनी घोटाले की रिपोर्ट दी थी, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

इतना ही नहीं खाद्यान्न घोटाला और समाजवादी पेंशन घोटाला की ओर सरकार का ध्यान नहीं है। एक व्यक्ति के हाथ में शासन नहीं है। लोकायुक्त ने इस पर अंगुली उठाई है। उन्होंने ‘न इकाई, न दहाई, न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार, अबकी बार भाजपा सरकार’ का नारा दिया। यह भी कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को रोजगार के लिए दूसरे शहरों और राज्यों को पलायन करना पड़ रहा है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, कृष्णा राज, मनोज सिन्हा, साध्वी निरंजन ज्योति, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed