फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP Chief Akhilesh Yadav is getting praised on Nepal FM

नेपाल के एफएम रेडियो पर हो रहा सपा मुखिया अखिलेश यादव का गुणगान

Thu, 01 Nov 2018 06:34 AM IST
नीरज मिश्र-ध्रुव यादव, सिद्धार्थनगर
नीरज मिश्र-ध्रुव यादव, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Nov 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
SP Chief Akhilesh Yadav is getting praised on Nepal FM

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा की सरकार के सत्ता से बाहर हुए 20 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में उनका जमकर गुणगान हो रहा है। इतनी ही नहीं, मौजूदा सरकार की नीतियों की खूब आलोचना हो रही है। नेपाल के एफएम रेडियो पर एक घंटे के कार्यक्रम में अखिलेश यादव का गुणगान जिले के तराई बेल्ट में सपा को ऑक्सीजन देने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन


नेपाली एफएम पर प्रतिदिन रात नौ बजे से 10 बजे तक गायक धर्मेंद्र सोलंकी कार्यक्रम पेश करते हैं। इसमें वह अखिलेश यादव की सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हैं। समाजवादी पेंशन से लेकर, 102, 108, 1090 के साथ ही अन्य योजनाओं को गिनाते हैं। दूसरी ओर, कार्यक्रम में मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की जाती है। 

विज्ञापन

तराई क्षेत्रों में खूब पसंद किया जा रहा कार्यक्रम

पेट्रोल-डीजल की महंगाई से लेकर शुरू हुई बात सरकार को व्यापारी और किसान विरोधी करार देने तक पहुंच जाती है। कमल का फूल, हम सबकी भूल और राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे जैसे स्लोगन से भाजपा सरकार की आलोचना की जाती है। 

माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में इससे सपा को काफी लाभ मिलेगा। यह कार्यक्रम तराई बेल्ट में खूब पसंद किया जाता है। यहां वोटरों की संख्या भी काफी है। कार्यक्रम से बॉर्डर से सटे सिद्धार्थनगर, महराजगंज, बलरामपुर व बहराइच के मतदाता प्रभावित हो सकते हैं। 

नेपाली बिरहा का तड़का 

नेपाल के एफएम पर नेपाली बिरहा का तड़का जोर-शोर से लगा रहा है। नेपाली बिरहा ‘केहू होई लेकिन अखिलेश न होई’ को तराई बेल्ट में खूब पसंद किया जा रहा है। कार्यक्रम में अखिलेश यादव की चर्चा का मुख्य कारण यह है कि कपिलवस्तु जिले में यादवों की आबादी काफी अधिक है। यहां के लोग अखिलेश को खूब पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed