फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SP-BSP fighting the most clean elections on social media

सोशल मीडिया पर सपा-बसपा लड़ रहीं सबसे साफ सुथरा चुनाव, भाजपा की चौथी तो कांग्रेस की हर 5वीं खबर झूठी

Sat, 18 May 2019 03:30 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 18 May 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
SP-BSP fighting the most clean elections on social media
अखिलेश यादव-मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
भाजपा के नेताओं और पार्टी से जुड़े आधिकारिक फेसबुक पेजों पर 28 प्रतिशत यानी हर चौथी खबर फेक होती है। कांग्रेस के मामले में यह आंकड़ा 21 प्रतिशत है। वहीं सपा और बसपा के पेजों पर पोस्ट की जा रही खबरों में एक प्रतिशत ही फेक हैं, यानी सौ में से एक। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छह अध्ययनकर्ताओं द्वारा फेसबुक पर 130 पेज और वॉट्सएप पर 116 पब्लिक ग्रुप्स के विश्लेषण के बाद यह रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन


‘भारतीय चुनाव अभियान के दौरान फेसबुक और वॉट्सएस पर खबरें और सूचनाएं’ नामक इस रिपोर्ट में राजनीतिक खबरों की क्वालिटी का विश्लेषण किया गया। इन सभी पेज व ग्रुप पर 14 फवरी से 10 अप्रैल के दौरान उत्तर भारत की चारों प्रमुख पार्टियों व इनके नेताओं द्वारा शेयर की गई चीजों पर नजर रखी गई। तीन प्रोग्राम कोडिंग करने वालों ने फर्जी खबरों के लिंक का विश्लेषण करने में मदद की।
विज्ञापन


इन पर रही नजर

130 फेसबुक पेज में से भाजपा के 58, कांग्रेस के 23 और सपा-बसपा के 49 पेज थे, जिनपर 27,771 पोस्ट की गईं। इनमें 16604 फोटो और 1388 में विभिन्न लिंक   पोस्ट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययनकर्ता 116 पब्लिक ग्रुप में जुड़े, इनमें से 78 भाजपा, 12 कांग्रेस और 26 सपा व बसपा के थे। इनमें 50 से 257 तक सदस्य थे। इनमें भाजपा के ग्रुप सबसे सक्रिय थे, जिनमें चुनाव घोषणा के समय 11 मार्च को तीन हजार फोटो पोस्ट हुईं।
यहां 30 प्रमुख हैशटैग के जरिए नजर रखी गई, जो सभी पार्टियों से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed