{"_id":"57362fa94f1c1b4969919f0d","slug":"south-gate-of-tajmahal-will-be-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर बड़े खतरे की आशंका, दक्षिणी गेट किया गया बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ताजमहल पर बड़े खतरे की आशंका, दक्षिणी गेट किया गया बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 14 May 2016 08:18 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Getty
ताजमहल पर आतंकी खतरे के इनपुट से दक्षिणी गेट को बंद किया जा सकता है। खुफिया एजेंसियों ने दक्षिणी गेट की ओर से ताज को खतरा बताया है। खुफिया एजेंसी ने दक्षिणी गेट से पर्यटकों का प्रवेश बंद करने की सिफारिश की है, वहीं ताज की दीवार से सटे ताजगंज में हुए निर्माणों पर भी सवाल खड़ा किया है। आईबी के इनपुट के कारण ही दक्षिणी गेट पर निकास के लिए खुली रहने वाली खिड़की बंद की गई है और अब गेट से प्रवेश बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन
ताजमहल के ताजगंज की ओर बने दक्षिणी गेट से पर्यटकों के प्रवेश को सुरक्षा कारणों से बंद करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसियों ने आतंकी खतरे के मद्देनजर ताज की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में यह माना कि दक्षिणी गेट की दीवार से सटाकर दर्जनों निर्माण हैं जहां से ताज के अंदर प्रवेश किया जा सकता है, वहीं दक्षिणी गेट के बाहर सकरी गली और भीड़भाड़ खतरे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
एजेंसियों ने दक्षिणी गेट को बंद कर पूर्वी और पश्चिमी गेट से ही पर्यटकों का प्रवेश कराने का सुझाव दिया है। इस सिफारिश के बाद ही दक्षिणी गेट पर उस खिड़की से पर्यटकों का निकलना बंद कर दिया गया, जो शाम पांच बजे के बाद भी खुली रहती है। इसे गेट के साथ ही बंद किया गया है। यही नहीं, रात में ताज के तीनों गेट अब सील किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पूरे देश में ताजमहल ही एकमात्र ऐसा स्मारक है, जहां पर्यटकों के प्रवेश के लिए तीन रास्ते हैं। फतेहपुर सीकरी में प्रवेश के लिए दो गेट हैं। बाकी पूरे देश के प्रमुख स्मारकों में सुरक्षा के लिहाज से सिंगल प्वाइंट एंट्री है।