{"_id":"5a7037cd4f1c1bef7b8b456f","slug":"south-central-railway-sends-his-non-gazetted-employees-on-first-ever-foreign-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे ने गैंगमैन-ट्रैकमैन को दिया विदेश यात्रा का तोहफा, जानिए क्यों?","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय रेलवे ने गैंगमैन-ट्रैकमैन को दिया विदेश यात्रा का तोहफा, जानिए क्यों?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने पहली बार एक अनूठी पहल करते हुए अपने वरिष्ठ कर्मचारियों को नहीं बल्कि गैंगमैन, ट्रैकमैन और गैर राजपत्रित (नॉन गैजेटिड) कर्मचारियों को विदेश यात्रा पर भेजा है। यह सभी दक्षिण मध्य रेलवे के कर्मचारी हैं जिन्हें सिंगापुर और मलेशिया की 6 दिनों की यात्रा पर 28 जनवरी को भेजा गया है। यह बात रेलवे द्वारा जारी किए गए एक बयान से पता चली है।
विज्ञापन
बयान में दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एम उमाशंकर कुमार ने बताया कि इस ट्रिप का 25 प्रतिशत खर्च कर्मचारियों द्वारा जबकि 75 प्रतिशत कर्मचारी लाभ फंड द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इसमें ग्रुप सी और डी श्रेणी के 100 कर्मचारी शामिल हैं। जिसमें से कुछ ऐसे हैं जो सेवा निवृत्त होने वाले हैं।
विज्ञापन
विदेश यात्रा के दौरान कर्मचारी सिंगापुर में मशहूर टूरिस्ट स्थल जैसे कि यूनिवर्सल स्टूडियो, सेंतोसा और नाइट सफारी शामिल होगी। वहीं मलेशिया जाने वाले कर्मचारी कुआला लंपुर शहर के टूर पर, पेटरोनास टावर्स, बाटू गुफा और गेंटिंग हाईलैंड जाएंगे। कर्मचारी लाभ फंड का आवंटन रेवले बोर्ड द्वारा नॉन गैजेटिड कर्मचारियों की विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन