{"_id":"5de278f38ebc3e54ef7ae53b","slug":"south-actress-namitha-joins-bjp-in-presence-jp-nadda","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण की अभिनेत्री नमिता भाजपा में शामिल, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दक्षिण की अभिनेत्री नमिता भाजपा में शामिल, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता
Sat, 30 Nov 2019 07:44 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 30 Nov 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Namitha joins BJP
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध तमिल अभिनेत्री नमिता भाजपा में शामिल हो गई हैं। शनिवार को कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई। नमिता बिल्ला, इंग्लिशकरन, 'जगन मोहिनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नमिता ने साल 2001 में मिस सूरत का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा वह साल 2001 मिस इंडिया की रनरअप भी रही थीं। नमिता की साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।
विज्ञापन
Tamil Nadu: Actress Namitha joins BJP, in presence of BJP National Working President JP Nadda. pic.twitter.com/nqPF6cuEJO
— ANI (@ANI) November 30, 2019विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले तमिल अभिनेता राधा रवि भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वे द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्य रह चुके हैं। मार्च में डीएमके ने राधा रवि को अभिनेत्री नयनतारा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
डीएमके ने कहा था कि रवि इस तरीके से काम कर रहे थे, जिससे कि पार्टी में असहमति थी। वह पार्टी के अनुशासन को धता बता रहे थे जिसकी वजह से उन्हें अस्थायी तौर पर पार्टी से निलंबित कर दिया था। इसके अलावा वे ऐश्वर्या राय को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। जिसके बाद कई अभिनेत्रियों ने उनके बयान की आलोचना की थी।