फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani

LK Advani: 'मार्गदर्शक, प्रेरणा..'; आडवाणी को भारत रत्न के फैसले पर बधाइयों का तांता; विपक्ष की भी शुभकामनाएं

Sat, 03 Feb 2024 05:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Feb 2024 05:36 PM IST
सार

LK Advani: भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस एलान के बाद देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री के लिए बधाइयों का तांता लग गया है। पार्टी लाइन से इतर विपक्षी दलों के नेता भी आडवाणी को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा पर बधाइयों को तांता - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को केंद्र सरकार भारत रत्न से सम्मानित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित तमाम बड़े नेताओं की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। विपक्षी दलों की तरफ से भी शुभकामनाएं भेजी जा रही हैं।

विज्ञापन

संसदीय-प्रशासनिक क्षमता से आडवाणी ने मजबूत किया लोकतंत्र: राजनाथ सिंह

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) - फोटो : एएनआई

रक्षा मंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'हम सबके प्रेरणास्रोत एवं देश के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के फैसले से बड़े हर्ष और आनंद की अनुभूति हुई है। वे राजनीति में शुचिता, समर्पण और दृढ़ संकल्प के प्रतीक हैं। आडवाणीजी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक भूमिकाओं में, देश के विकास और राष्ट्रनिर्माण में जो महत्वपूर्ण योगदान किया है, वह अविस्मरणीय और प्रेरणास्पद है।'

हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय
उन्होंने आगे कहा, भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने में भी उनकी महती भूमिका रही है। एक राष्ट्रीय नेता के रूप में उन्होंने अपनी विद्वता, संसदीय एवं प्रशासनिक क्षमता से देश और लोकतंत्र को मजबूत किया है। उन्हें भारत रत्न का सम्मान मिलना हर भारतवासी के लिए हर्ष का विषय है। मैं इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं और आडवाणी का अभिनंदन करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण: नितिन गडकरी

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है। आजादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी की अहम भूमिका रही है। आडवाणी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण हैं। आडवाणी को 'भारत रत्न' घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।'

सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने में योगदान, भारत रत्न मिलना भावुक लम्हा
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, सार्वजनिक जीवन में आडवाणी की दशकों से लंबी सेवा को पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति अटूट निष्ठा के रूप में देखा जाता है। जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए एक बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले। 

विज्ञापन

आडवाणी ने भारत के भविष्य की नींव रखी: शिवराज सिंह चौहान

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी एक्स पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, आज हृदय अत्यंत प्रसन्न है। भारत सरकार ने हम सभी के मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। लालकृष्ण आडवाणी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। अपने राजनीतिक कौशल, प्रशासकीय अनुभव और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण से आडवाणी ने भारत के भविष्य की नींव रखी और राष्ट्र निर्माण में जुटे रहे। हम सभी के लिए उनकी तपस्या, त्याग, संघर्ष और समर्पण प्रेरणा का अमृत पुंज है। लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित कर प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों देशवासियों को मान दिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री जी तथा भारत सरकार का अभिनंदन!

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री KCR की बेटी ने भी बधाई दी

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
के. कविता (फाइल) - फोटो : ANI

भाजपा का एजेंडा पूरा हो रहा, आडवाणी को बधाई: के कविता
बीआरएस की नेता के.कविता ने कहा, "यह अच्छी बात  है कि राम मंदिर भी बन गया, लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न भी मिल रहा है। भाजपा का एजेंडा पूरा होते हुए नजर आ रहा है, मैं लालकृष्ण आडवाणी को बहुत-बहुत बधाई देती हूं।"

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे ने क्या कहा?

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
कांग्रेस के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा और पीएम ने बहुत देर में सोचा: संदीप दीक्षित
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बधाई देते हुए कहा, भाजपा और पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी के बारे में बहुत देर से सोचा। वह अपनी पार्टी के कद्दावर नेता रहे हैं। भाजपा आज जिस स्थिति में है, उसकी नींव लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी। जिस तरह से भाजपा ने उनके साथ व्यवहार किया, वह अच्छा नहीं था। लेकिन, अब जब उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है, तो उन्हें शुभकामनाएं।  संदीप दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे हैं।

पूर्वोत्तर भारत से भी आया बधाई संदेश, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कही यह बात

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
मुख्यमंत्री माणिक साहा (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

हम राष्ट्रवादियों को आडवाणी ने दी पहचान: माणिक साहा
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह देश के लिए गर्व का विषय है। आडवाणी के व्यक्तित्व की विराटता को जानने के लिए व्यापक दृष्टिकोण अनिवार्य है। वह हर उस संघर्ष के सहभागी रहे हैं, जिसने हम राष्ट्रवादियों को पहचान दी है। त्रिपुरावासियों की ओर से बधाई और शुभकामनाएं। 

फडणवीस ने भी दी बधाई, अयोध्या के राम मंदिर में योगदान की याद

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल) - फोटो : ट्विटर/देवेंद्र फडणवीस

राम मंदिर के लिए सदैव याद रखा जाएगा: देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई देते हुए लिखा, हमारे प्रेरणास्थान, मार्गदर्शक, वरिष्ठ नेता, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के लिए भारत रत्न घोषि होने पर हार्दिक शुभकामनाएं। देश के विकास में आपका योगदान अविस्मरणीय है। हम सबकी सांस्कृतिक धरोहर प्रभु श्रीराम मंदिर आंदोलन के लिए आपका संघर्ष सदैव याद रखा जाएगा। आपका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा और हम सबके लिए आप प्रेरणास्त्रोत हैं।  

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले- सम्मान के हकदार हैं आडवाणी

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आडवाणी को बधाई देने वाले नेताओं में विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सुप्रीमो शरद पवार, कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने भी आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले का स्वागत किया। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आडवाणी पूरी तरह इस सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने नारायणपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि देश के विकास में आडवाणी का अहम योगदान रहा है।

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने भी बधाई दी

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार (फाइल) - फोटो : ANI
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वयोवृद्ध राजनेताओं में शुमार शरद पवार ने भी आडवाणी को भारत रत्न सम्मान के लिए बधाई दी। पवार ने केंद्र सरकार के फैसले पर कहा सियासी मतभेदों से इतर देश के पूर्व गृह मंत्री ने साफ-सुथरी राजनीति की। पवार ने कहा, यह सच है कि लाल कृष्ण आडवाणी और उनके बीच राजनीतिक मतभेद थे लेकिन निजी जीवन में उन्होंने बहुत साफ-सुथरी राजनीति की। बकौल पवार, सरकार उन्हें यह सम्मान देर से दिया, लेकिन आडवाणी को भारत रत्न से नवाजने का फैसला सही है।

आडवाणी को पूर्व कानून मंत्री मोइली ने भी बधाई दी

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
पूर्व कानून मंत्री और कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली (फाइल) - फोटो : Social Media
वयोवृद्ध राजनेता लालकृष्ण आडवाणी सियासत में ऐसे चुनिंदा किरदारों में गिने जाते हैं जिनका विपक्षी दल के नेता भी सम्मान करते हैं। भाजपा और खुद आडवाणी से वैचारिक मतभेदों को दरकिनार कर आडवाणी को मतभेद देने वाले नेताओं में कांग्रेस नेता भी शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने आडवाणी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने के फैसले पर कहा, 'वह एक महान नेता रहे हैं। भाजपा जैसी महत्वपूर्ण पार्टी का गठन करने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।' बकौल मोइली, आडवाणी ने भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सब कुछ किया। वह भारत रत्न के सही मायने में हकदार हैं।
 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बोले- सभी भारतीयों के लिए एक अद्भुत क्षण

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा (फाइल) - फोटो : एएनआई
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा, आडवाणी को भारत रत्न से नवाजने का फैसला सभी भारतीयों के लिए एक अद्भुत क्षण है। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए लड़ाई लड़ी...। उन्होंने वयोवृद्ध राजनेता आडवाणी को अच्छी सेहत की शुभकामनाएं देते हुए कहा, वे भगवान से लालकृष्ण आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करते हैं।
 

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
आडवाणी को मुरली मनोहर जोशी ने दीं शुभकामनाएं - फोटो : ANI
वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी आडवाणी को बधाई दी। दिल्ली में वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे जोशी ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी।
 

गुलाबों का गुलदस्ता देकर दीं शुभकामनाएं

पूर्व शिक्षा मंत्री ने खुद को बताया भाग्यशाली

लाल कृष्ण आडवाणी के आवास से बाहर निकलने के बाद मुरली मनोहर जोशी ने कहा, आडवानी जी को भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई देने के लिए उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। देश भर के लोग इस फैसले से बेहद खुश हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी, नानाजी देशमुख के साथ काम करने का मौका मिला।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी आडवाणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया, यह जानकर खुशी हो रही है कि पूर्व उपप्रधानमंत्री और अनुभवी राजनेता, लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की उचित रूप से मान्यता देना है।
 

आडवाणी को भारत रत्न देना गलत : ओवैसी

Source of inspiration..', congratulations poured in on the announcement of giving Bharat Ratna to LK Advani
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद से निर्वाचित लोकसभा सांसद और अपनी पार्टी- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान- 'भारत रत्न' का अपमान है। उन्होंने कहा, इससे पहले बड़ी-बड़ी हस्तियों को दिए गए लेकिन इस फैसले से भारत रत्न के रुतबे में कमी आई है। अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के लिए दशकों पहले हुई लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा का जिक्र कर ओवैसी ने कहा, यात्रा जिन इलाकों से गुजरी थी, वहां दंगे हुए और लोगों की मौत हुई। आडवाणी के पाकिस्तान में जिन्ना की मजार पर जाने का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा, जब वह जिन्ना की मजार पर गए थे तो उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के जिम्मेदार जिन्ना की तारीफ की थी। उस वक्त विहिप के लोगों ने भी उनका विरोध किया था। उन्होंने सवाल किया कि मोदी सरकार उन्हें भारत रत्न देकर देश को क्या संदेश दे रही है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed