फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   soon you may have not to take out your laptop, tablets for screening at airports

एयरपोर्ट पर जांच के लिए बैग से नहीं निकालना पड़ेगा लैपटॉप

Tue, 24 Jul 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jul 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
soon you may have not to take out your laptop, tablets for screening at airports

जल्द ही आपको एयरपोर्ट पर जांच के लिए लैपटॉप, टैबलेट और हैंडबैग से लिक्विड निकालने की जरुरत नहीं पड़ेगी। यह चीजें बीते जमाने की हो जाएंगी। दुनिया के कुछ बिजी हब ट्रायल चला रहे हैं जिसके जरिए स्क्रिनिंग मशीन 3डी व्यू के जरिए बता देगी कि यात्री के बैग के अंदर क्या-क्या है। इस वजह से आपको बैग के अंदर से सामान नहीं निकालना पड़ेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) जिसपर भारतीय एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वह इन ट्रायल को करीब से देख रहे हैं। उनकी योजना है कि इस तकनीक को यहां टेस्ट किया जाए ताकि बिजी एयरपोर्ट पर इनका इस्तेमाल हो सके। इस तकनीक का इस्तेमाल न्यूयॉर्क के जेएफके हब और एम्सटरडैम के शिफोल में हो चुका है।
विज्ञापन


लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है। यूके के परिवहन विभाग ने कहा, 'यदि यह तकनीक सफल रही तो भविष्य में यात्रियों को अपने लगेज से सामान को स्क्रिनिंग के लिए निकालना नहीं पड़ेगा'। सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, 'हम इस तकनीक को समझ रहे हैं और ट्रायल के परिणाम को समझने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


जब पूछा गया कि क्या इस तकनीक का इस्तेमाल भारतीय एयरपोर्ट्स पर किया जाएगा तो अधिकारी ने कहा, 'हां हमें संदिग्ध बैग की जांच के लिए होने वाली फिजिकल चेंकिंग के नियमों में कुछ बदलाव करने होंगे।' पैसेंजर फ्रेंडली होने की वजह से वरिष्ठ विमानन मंत्रालय अधिकारी ने नई तकनीक को बहुत अच्छा विकास बताया है। कुछ भारतीय एयरपोर्ट जिसमें पीपीपी मेट्रो और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया शामिल हैं उनमें पिछले कुछ सालों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जिनके लिए यह तकनीक लाभदायक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed