फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Soon you can pay lower electricity bill for higher consumption

ज्यादा बिजली प्रयोग करने पर कम आएगा बिल, मोदी सरकार देने जा रही है तोहफा

Sat, 14 Jan 2017 02:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 Jan 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
Soon you can pay lower electricity bill for higher consumption
बोर्ड ने लाइनमैन से फोरमैन बनने की राह को आसान कर दिया है। - फोटो : Demo pic
बिजली का ज्यादा उपयोग करने पर हम सभी को ज्यादा बिल देना पड़ता है। लेकिन अगले कुछ महीनों में यह बदलने जा रहा है। अब सरकार ज्यादा बिजली का उपयोग करने वालों से कम बिल वसूलेगी। बिजली के बिना जिंदगी की उम्मीद नहीं की जा सकती हैं। लेकिन बढ़ते बिल के कारण लोग घर और ऑफिस में इसका कम से कम उपयोग करते हैं। अब केंद्र सरकार इसमें बहुत बड़ा बदलाव करने जा रही है। उर्जा मंत्रालय की तरफ से गठित की गई एक कमेटी ने सरकार से सिफारिश की है कि बिजली का ज्यादा प्रयोग करने वालों को बढ़ावा दिया जाए और इसके लिए उनको कम रेट पर बिजली दी जाए।
विज्ञापन

 
बिजली की अत्याधिक उपलब्धता से हो पाएगा ऐसा संभव

इकनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार, इसके लिए कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और इस माह के अंत तक सरकार को  सौंप देगी। रिपोर्ट में जो स्लैब दिए गए हैं उनके अनुसार ज्यादा उपयोग करने वालों को कम बिजली का बिल देना होगा। आजादी के बाद अभी तक देश में बिजली की उपलब्धता काफी कम थी। ऐसे में ज्यादा उपयोग करने वालों को ज्यादा बिल देना होता है और कम उपयोग करने वालों को कम बिल। लेकिन अब देश में बिजली पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे सरकार टैरिफ में बड़ा परिवर्तन करने जा रही है।
विज्ञापन

 

Soon you can pay lower electricity bill for higher consumption
आधे शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
सरकार ने सितंबर में गठित की थी कमेटी
 
केंद्र सरकार ने सितंबर माह में एक कमेटी का गठन किया था जिसका काम देश में बिजली की डिमांड बढ़ाने पर था। इस कमेटी में केंद्रीय बिजली प्राधिकरण के चेयरमैन, विद्युत नियामक आयोग के सचिव, फिक्की के अध्यक्ष,  बिहार व तमिलनाडु के विद्युत सचिव और मध्य प्रदेश, यूपी व गुजरात के प्रमुख विद्युत सचिव मौजूद थे। कमेटी का मानना है कि बिजली का उपयोग बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को इंसेंटिव और छूट मिलनी चाहिए। राज्यों में मौजूद बिजली कमीशन को बिजली के टैरिफ में इसके लिए बदलाव करना चाहिए। कमर्शियल प्रयोग करने वालों  को भी इसका फायदा मिले, ऐसा करने के लिए भी कमेटी ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट में सिफारिश की है।
 

Soon you can pay lower electricity bill for higher consumption
बिजली का मीटर अब होगा घर के बाहर
रात और नॉन पीक ऑवर्स में मिले सस्ती बिजली
 
कमेटी ने कहा है कि जिन फैक्टियों और ऑफिस में रात के समय या फिर नॉन पीक ऑवर्स में काम होता है, उनको सस्ती बिजली मिलनी चाहिए। मध्य प्रदेश और कुछ राज्यों में इस तरह का टैरिफ डिजाइन किया गया है, जिससे बिजली का उपयोग बढ़ा है। इसके अलावा भी कमेटी ने लांग और शार्ट टर्म के लिए भी कई तरह के सुझाव दिए हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed