फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   soon Vande Bharat train will run between Bhopal and Lucknow

Railways: अब भोपाल टू लखनऊ का सफर होगा आसान,ये ट्रेन 12 नहीं 8 घंटे में तय करेगी सफर, ऐसा होगा रूट और किराया

Tue, 15 Apr 2025 07:15 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 07:15 PM IST
सार

Vande Bharat train: जानकारी के अनुसार, अभी एमपी की राजधानी भोपाल से लखनऊ के लिए अभी करीब 15 इनडायरेक्ट ट्रेनें हैं। लेकिन यह सीधी ट्रेन होगी। वंदे भारत के स्टॉपेज कम होंगे स्पीड भी ज्यादा होगी।

विज्ञापन
soon Vande Bharat train will run between Bhopal and Lucknow
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आने वाले कुछ दिनों में इन दोनों शहरों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। यह नई वंदे भारत ट्रेन भोपाल से लखनऊ के बीच चलाई जाएगी। इससे मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से निजात मिलने की उम्मीद है। हालांकि सामान्य ट्रेनों की तुलना में वंदे भारत का किराया ढाई गुना से ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अभी एमपी की राजधानी भोपाल से लखनऊ के लिए अभी करीब 15 इनडायरेक्ट ट्रेनें हैं। लेकिन यह सीधी ट्रेन होगी। वंदे भारत के स्टॉपेज कम होंगे स्पीड भी ज्यादा होगी। त्योहारी सीजन के अलावा छुट्टियों में भोपाल और लखनऊ के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों को अभी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। सभी ट्रेनों में सालभर वेटिंग होती है। इस यात्रा में यात्रियों का समय भी बहुत लगता है। लेकिन लखनऊ भोपाल वंदे भारत से नियमित ट्रेनों में आने वाली सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
विज्ञापन


वंदे भारत एक्सप्रेस के नए कोच में एग्जीक्यूटिव चेयर क्लास सीटों के पास बैग मिलेगा। लखनऊ- भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 8 कोच की चेयर कार होगी। इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कुल 564 सीटें होंगी। रेलवे सूत्रों की मानें तो लखनऊ और भोपाल के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया प्रीमियम ट्रेनों की तरह ही रहेगा। यानी इस ट्रेन में भी राजधानी, दुरंतो आदि ट्रेनों के बराबर या उससे ज्यादा चार्ज किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सेमी हाई स्पीड होने के साथ-साथ यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं और कंफर्ट देगी। अभी भोपाल से लखनऊ तक 584 किलोमीटर की दूरी तय करने में ट्रेन को 10 से 11 घंटे का समय लगता है, लेकिन इस रूट पर वंदे भारत की शुरुआत होने के बाद यह दूरी घटकर 7 से 8 घंटे की रह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से लखनऊ के बीच कितनी दूरी?
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी भोपाल का डिस्टेंस लगभग 720 किमी है। फिलहाल इस रूट पर 15 ट्रेनें चलती हैं, जिन्हें दोनों शहरों के बीच 9 से 12 घंटे तक का ट्रेवल टाइम लगता है। हालांकि, इतनी ट्रेनें होने के बाद भी इस रूट पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ होती है। लखनऊ-भोपाल वंदे भारत शुरू होने से बीना, झांसी, कानपुर रूट के यात्रियों को भी फायदा मिलेगा. हालांकि, ट्रेन का इन शहरों में हॉल्ट होगा या नहीं और कितनी देर का होगा, यह शेड्यूल आने पर ही पता चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed