{"_id":"56e896264f1c1b1b118b5102","slug":"soon-iti-will-be-equivalent-to-12th-degree","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई को 12वीं की डिग्री के बराबर बनाने पर एचआरडी सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईटीआई को 12वीं की डिग्री के बराबर बनाने पर एचआरडी सहमत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Mar 2016 04:39 AM IST
सार
- कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा
- 17 फीसदी इंजीनियरिंग स्नातक एवं 15 फीसदी प्रबंधन स्नातक बेरोजगार हैं
विज्ञापन
राजीव प्रताप रूड़ी
विस्तार
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय दो वर्षीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई ) डिप्लोमा कोर्स को 12वीं कक्षा के बराबर बनाने पर सहमत है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा इनकी बड़ी भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जरूरी है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभी इसके लिए कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
एसोचैम के एक कार्यक्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री ने कहा कि आज 17 फीसदी इंजीनियरिंग स्नातक एवं 15 फीसदी प्रबंधन स्नातक बेरोजगार हैं। इंजीनियरिंग की करीब 18 लाख सीटों में से करीब आठ लाख खाली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आईटीआई की 18 लाख और इतनी ही इंजीनियरिंग की सीटें क्रिएट की।
विज्ञापन