फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia request to PM: Implement minimum monthly income guarantee scheme, instead of age, apply vaccines according to need

सोनिया का पीएम को पत्र: न्यूनतम मासिक आय गारंटी योजना लागू करें, उम्र की बजाय जरूरत के मुताबिक लगें टीके

Mon, 12 Apr 2021 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 12 Apr 2021 08:24 PM IST
सार

  • देश में बढ़ रहे कोरोना मामले के बीच पहल
  • टीकों के लिए कंपनियों को मंजूरी का भी आग्रह

विज्ञापन
Sonia request to PM: Implement minimum monthly income guarantee scheme, instead of age, apply vaccines according to need
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में भयावह रूप ले रही कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। सोनिया गांधी ने इसमें पीएम मोदी से अपील की कि मासिक आय गारंटी योजना लागू की जाए और इसके तहत हर पात्र नागरिक के खाते में 6000 रुपये ट्रांसफर किए जाएं। 

विज्ञापन


कोरोना के टीके की पात्रता को उम्र की बजाय जरूरत के मुताबिक किया जाए। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री से यह भी आग्रह किया कि देश में जो भी कंपनियां कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी के लिए आवेदन कर चुकी हैं, उन्हें भी मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन


सोनिया ने शनिवार को हुई कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ डिजिटल बैठक का हवाला देते हुए पत्र में कहा कि टीका एक बड़ी उम्मीद है। दुख की बात है कि ज्यादातर राज्यों में तीन से पांच दिन का ही टीका बचा हुआ है। ऐसे में हमें टीके को यहां बनाने की गति तेज करने के साथ ही अन्य कंपनियों के टीके को आपात स्थिति में उपयोग की अविलंब मंजूरी देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उम्र की जगह पर जरूरत के मुताबिक टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा राज्यों को भी संक्रमण की स्थिति और आगे के अनुमान के आधार पर ही टीके उपलब्ध कराए जाएं।

 


कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से यह आग्रह भी किया कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए सभी जरूरी चिकित्सा उपकरणों, दवाओं और संबंधित बुनियादी ढांचे को जीएसटी से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण की स्थिति को देखते हुए रात्रिकालीन कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और ऐसे में गरीब एवं कमजोर तबके के लोगों को छह हजार रुपये की मासिक आर्थिक मदद दी जाए।
 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed