सोनिया का मोदी को जवाब, भारत में ही लूंगी अंतिम सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने इतालवी मूल के होने की हंसी उड़ाने का कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने सोमवार को भावुक जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘भारत मेरा घर है और यहीं मेरी रख अपने प्रियजनों के साथ मिलेगी।’ एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस और खास तौर पर खुद के बारे में दिए पीएम के बयानों के संदर्भ में वह व्यक्तिगत तौर पर कुछ साझा करना चाहती हैं।
सोनिया ने कहा, ‘हां, मेरा जन्म इटली में हुआ है। इंदिरा गांधी के बहू के तौर पर मैं 1968 में भारत आई। मैंने यहां जिंदगी के 48 वर्ष गुजारे हैं। यह मेरा घर है। यह देश मेरा है।’ उनका इशारा मोदी के उन व्यंग्यात्मक सवालों की ओर था जो उन्होंने तमिलनाडु और केरल की दो चुनावी रैलियों में शुक्रवार और रविवार को पूछे थे। प्रधानमंत्री ने पूछा था कि क्या उनका कोई रिश्तेदार इटली में हैं या नहीं।
सोनिया ने कहा कि भारत में 48 सालों के दौरान आरएसएस, भाजपा और अन्य पार्टियों ने हमेशा मेरे जन्मस्थान को लेकर ताना मारा। उन्होंने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मैं ईमानदार माता-पिता के यहां पैदा हुई। मैं उन्हें कभी शर्मिंदा नहीं होने दूंगी। हां, मेरे रिश्तेदार इटली में हैं। 93 साल की मेरी मां और दो बहने हैं। लेकिन यह भारत ही है जहां मैं अंतिम सांस लूंगी। यहीं मेरी राख मेरे प्रियजनों के साथ मिलेगी।’Yes, I was born in Italy. I came to India in 1968 as the daughter in law of Indira Gandhi: Sonia Gandhi pic.twitter.com/P7ZItwZGN3
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 9, 2016
सोनिया की मोदी को चुनौती
I cannot expect PM Narendra Modi to understand the feelings but I am sure you will: Sonia Gandhi in Trivandrum pic.twitter.com/lLbBssxv7f
— ANI (@ANI_news) May 9, 2016
तिरुवनंतपुरम में चुनावी रैली को संबोधित को करते हुए सोनिया ने मोदी को चुनौती देते हुए कहा, 'मैं उनके (नरेंद्र मोदी) को चुनौती देती हूं कि वो स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में केरला द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों से बीजेपी शासित किसी एक राज्य की तुलना करके दिखाएं जो इससे बेहतर हो।'
I challenge him (PM Modi) to show at least one BJP ruled state that has a better health & educational achievement than Kerala:Sonia Gandhi
— ANI (@ANI_news) May 9, 2016