{"_id":"5db006af8ebc3e015b67bf18","slug":"sonia-gandhi-will-hold-meeting-with-members-of-congress-think-tank-group-on-25-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के थिंक टैंक समूह के साथ 25 अक्तूबर को बैठक करेंगी सोनिया गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के थिंक टैंक समूह के साथ 25 अक्तूबर को बैठक करेंगी सोनिया गांधी
Wed, 23 Oct 2019 01:22 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 23 Oct 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस थिंक टैंक समूह के सदस्यों के साथ 25 अक्तूबर के साथ दिल्ली स्थित अपने आवास पर एक बैठक करेंगी। इस बैठक में राहुल गांधी, डॉक्टर मनमोहन सिंह, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
Congress interim President Sonia Gandhi will hold a meeting with members of 'Congress Think Tank Group' on 25 October, at her residence in Delhi. Rahul Gandhi, Dr. Manmohan Singh, Ahmed Patel, KC Venugopal & several other senior leaders of the party will be present at the meeting pic.twitter.com/LWOxImVRUF
— ANI (@ANI) October 23, 2019विज्ञापन
कांग्रेस एक बार फिर से खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल पार्टी को निराशा करने वाले हैं। यही वजह है कि पार्टी जमीनी स्तर पर खुद को मजबूत करने की जुगत में है। इसी के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली पहुंची हैं।
विज्ञापन
रायबरेली में 22 से 24 अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई टीम की कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में प्रियंका नए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही को तय करेंगी। इसके अलावा वह नई कमेटी के हर सदस्य को एक जिम्मेदारी सौंपेंगी। जिसके बाद उनसे रोजाना रिपोर्ट मांगी जाएगी।