फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi vacation is on in Goa, staying at the Leela hotel

गोवा में छुट्टियां मना रहीं सोनिया गांधी, मसाला डोसा के लिए करती दिखीं इंतजार

Thu, 28 Dec 2017 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi vacation is on in Goa,  staying at the Leela hotel

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जब भी छुट्टी मनाने विदेश जाते हैं तो खूब हल्ला होता है लेकिन इस बार उनकी मां और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की छुट्टियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोनिया गांधी छुट्टियां मनाने के लिए 26 दिसंबर से गोवा में हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल का पार्टी नेताओं को संदेश- चुनावों में हिंदुत्व के खिलाफ न करें बात
विज्ञापन


वह गोवा के मशहूर लीला होटल में रुकी हैं। उनके जनवरी के पहले सप्ताह में वापस लौटने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहने के दौरान सोनिया अपनी छुट्टियां लगातार आगे बढ़ा रही थीं। जैसे ही उन्होंने अपना पद राहुल गांधी को सौंपा, वैसे ही वो अपने साथ समय बिताने के लिए गोवा चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया ने लीला होटल को चुना क्योंकि यह होटल अपनी प्राइवेसी पॉलिसी के लिए जाना जाता है। वह कुछ समय पहले भी इस होटल में आई थीं जब दिल्ली में प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में  भी समस्या हो रही थी। 


पढ़ें: लोकसभा में आज पेश होगा तीन तलाक विधेयक, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

गोवा में सोनिया बहुत ही शांत अवस्था में दिखाई दीं थीं और पर्यटकों के साथ खुलकर बात कर रही थीं। उन्हें अपनी टेबल पर मसाला डोसा के लिए इंतजार करते हुए भी देखा गया था । छुट्टियों के दौरान वह योगा कर रही हैं और किताबें पढ़ रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया को अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली के खान मार्केट में देखा गया था। उन्होंने कुछ कार्ड और स्टेशनरी का सामान खरीदा था। आपको बता दें कि सोनिया गोवा में भले ही छुट्टियां मना रही हों लेकिन कांग्रेस ने साफ कर दिया कि सोनिया अध्यक्ष पद से रिटायर हुई हैं, राजनीति से नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed