फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Sonia Gandhi Will Participate With Rahul Gandhi In Karnataka News in Hindi

Karnataka: सोनिया गांधी आज भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल, लंबे समय बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में लेंगी भाग

Thu, 06 Oct 2022 08:38 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मैसूरु।
एजेंसी, मैसूरु। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 06 Oct 2022 08:38 AM IST
सार

राहुल गांधी ने नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभियान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। वे आज कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुडेंगी। साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी सात अक्तूबर को इस यात्रा में शिरकत करेंगी।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Sonia Gandhi Will Participate With Rahul Gandhi In Karnataka News in Hindi
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सात सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। इससे पहले सोनिया गांधी ने बुधवार को विजयादशमी पर एचडी कोते विधानसभा क्षेत्र में मौजूद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कर्नाटक में चल रही पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोमवार (तीन अक्तूबर) को ही मैसूरु पहुंच गई थीं। वह एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रुकी हुई हैं। बता दें कि आयुध पूजा और विजयादशमी के कारण चार व पांच अक्तूबर को दो दिन यात्रा को विश्राम दिया गया था।

विज्ञापन


एआईसीसी के महासचिव प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तस्वीरों के साथ ट्वीट में कहा कि सोनिया गांधी विजयादशमी पर बेगुर गांव के भीमनाकोली मंदिर में पूजा कीं। वह गुरुवार सुबह यात्रा में शामिल होंगी। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से सही नहीं है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा करेंगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी की किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

विज्ञापन


कांग्रेस का दक्षिण से गहरा संबंध
कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा था। इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट की जरूरत थीं। ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और यूपी के रायबरेली से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने रायबरेली की सीट छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया
कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed