फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia gandhi thanks to Advani in parliament for birthday greetings

जन्मदिन की बधाई देने के लिए आडवाणी ने किया फोन, मिलने पहुंची सोनिया

Fri, 09 Dec 2016 06:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi thanks to Advani in parliament for birthday greetings
सोनिया गांधी और लालकृष्ण आडवाणी

संसद के दोनों सदनों में नोटबंदी पर मचे घमासान के बीच एक खास तस्वीर सदन के भीतर देखने को मिली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से अचानक मिलने पहुंची।

विज्ञापन


सोनिया की आडवाणी से मिलने की वजह थी उनका बर्थडे और आडवाणी की उनको शुभकामनाएं। दरअसल लालकृष्ण आडवाणी ने सोनिया गांधी के 70वें जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं देने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को फोन किया था।
विज्ञापन


लेकिन किसी कारणवश आडवाणी की सोनिया गांधी से बात नहीं हो पाई। आखिरकार सदन में सोनिया लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने पहुंची। वहीं सोनिया ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात की। सोनिया ने इच्छा जताई की वो चाहती हैं कि सदन में बिना हंगामे के चर्चा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आडवाणी से मिले

Sonia gandhi thanks to Advani in parliament for birthday greetings

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी भाजपा के वरिष्ठ नेता से सदन में मुलाकात की। उन्होंने आडवाणी से सदन में मचे हंगामे पर कहा कि "आपकी बात मानकर हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन सत्तादल के सांसद ऐसा नहीं होने देना चाहते।

सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने सिंधिया से कहा कि नोटबंदी पर लोकसभा में चर्चा होनी चाहिए, लेकिन वोट के आधार पर चर्चा की जरूरत नहीं है। लालकृष्ण आडवाणी और भाजपा नेता शांता कुमार ने दोबारा सदन में हंगामे पर नाराजगी जताई है।

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता ने सदन में नोटबंदी पर चल रहे हंगामे पर कहा था कि संसदीय कार्य मंत्री-स्पीकर सदन नहीं चला पा रहे हैं। हंगामा करने वालों को बाहर करने के अलावा इनका वेतन काट लिया जाना चाहिए।

इतना ही नहीं गुस्से से भरे आडवाणी ने यह भी कहा कि वह स्पीकर से कहने जा रहे हैं कि वह सदन नहीं चला रही हैं। ऐसा मैं सार्वजनिक तौर पर भी कहने जा रहा हूं। आडवाणी के उग्र रूप से विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष भी सन्न रह गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed