लालू यादव बोले- तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं, बाकी जिसे जो चाहे फैसला करे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों से फोन पर बातचीत की, उसके बाद विवाद थमा। बताया जा रहा है कि अब नीतीश सरकार में कोई डिप्टी-सीएम नहीं होगा। हालांकि, आरजेडी कोटे के मंत्रियों की संख्या या तो बढ़ाई जा सकती है या वो विभाग जो कि तेजस्वी के पास हैं वो आरजेडी के ही किसी मंत्री को आवंटित किए जाएंगे।
अब यह खबर सामने आ रही है कि तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनकी बहन रोहिणी यादव की इस कुर्सी पर ताजपोशी की जाएगी। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि ऐसा नहीं होगा।
सोनिया गांधी ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी को दिल्ली बुलाई थी। शुक्रवार को पटना वापस लौटने के बाद अशोक चौधरी पहले नीतीश कुमार से मुलाकात की और उसके बाद लालू प्रसाद यादव से। लालू से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन अटूट है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार का महागठबंधन में पूरा सम्मान है।
Mahagathbandhan atoot hai. Lalu Prasad Yadav, Nitish Kumar ka mahagathbandhan mein poora sammaan hai: Bihar Congress Pres Ashok Choudhary pic.twitter.com/DdcmFriWr6
— ANI (@ANI_news) July 14, 2017
इससे पूर्व राजद और जदयू के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पहले फोन पर खुद बातचीत की फिर प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी की बंद कमरे में नीतीश से मुलाकात हुई है।
सोनिया से बात और अशोक चौधरी से मुलाकात के बाद जदयू नरम हुआ और प्रवक्ताओं से तेजस्वी पर सीधा हमला नहीं करने का निर्देश दिया। इधर, राजद विधायक भाई बीरेंद्र के तीखे बोल पर भी लगाम लगाया गया और प्रवक्ता मनोज झा को राजद के नरम रुख के साथ मीडिया के सामने लाया गया। मनोज झा ने कहा कि ये दौर भाजपा से लड़ने का है। उन्होंने जदयू और राजद के साथियों से अपील की कि ऐसा कोई बयान न दे जिससे गठबंधन का मर्म आहत हो।
इससे पहले राजद के भाई बीरेंद्र ने जदयू पर हमला बोलते हुए कहा था कि महागठबंधन में वही होगा जो राजद चाहेगा। इस पर जदयू के प्रवक्ताओं ने भी अपनी जुबान खोली। प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि नीतीश के चेहरे पर ही राजद को 80 सीटें मिली हैं, वर्ना पिछला चुनाव में कितना मिला था ये देख लें। प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि राजद संपत्ति का खुलासा करके भाजपा के आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दे। एक अन्य प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि भ्रष्टाचारी और नीतीश साथ नहीं रह सकते। हम नैतिक बल के बब्बर शेर हैं और भ्रष्टाचार से समझौता कभी नहीं कर सकते हैं।