Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sonia-gandhi-on-emergency-indira-gandhi-targets-bjp-democracy-institutions-damage-memoir-belonging-launch

'सब सांविधानिक रूप से किया गया': आपातकाल पर सोनिया ने किया इंदिरा गांधी का बचाव, मोदी सरकार पर लगाए क्या आरोप?

Sat, 07 Nov 2026 12:08 PM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sat, 07 Nov 2026 12:08 PM IST
सार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक इंटरव्यू में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय मतदाता सुशासन और लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
sonia-gandhi-on-emergency-indira-gandhi-targets-bjp-democracy-institutions-damage-memoir-belonging-launch
सोनिया गांधी का भाजपा पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि पिछले 12 वर्षों में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही सोनिया गांधी ने आपातकाल को लेकर भी अपनी राय रखी।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' को दिए एक इंटरव्यू में सोनिया गांधी ने कहा, "इमरजेंसी के बाद ही मुझे पता चला कि उस दौरान वास्तव में क्या हो रहा था और हालात कितने गंभीर थे। हां, लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक लगाई गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) के अधिकार को भी निलंबित कर दिया गया था, लेकिन यह सब सांविधानिक तरीके से किया गया था।"
विज्ञापन


मोदी सरकार और भाजपा पर साधा निशाना
सोनिया गांधी ने कहा, "पिछले 12 वर्षों में हमारे देश की बुनियाद, हमारे लोकतंत्र और हमारी संस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचाया गया है।" उन्होंने कहा कि अब लोग इस नुकसान को समझने लगे हैं। सोनिया ने भरोसा जताया कि देश के मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था को फिर से मजबूत करने और बेहतर शासन की वापसी का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, "इस सरकार के जाने के बाद भी हमारी व्यवस्थाओं को फिर से सही स्थिति में लाने में समय लगेगा। इसके लिए राजनीतिक दलों को काफी प्रयास करने होंगे। लोग अब बेचैन होने लगे हैं और उन्हें हो रहे नुकसान का एहसास हो रहा है। लेकिन मैं आशावादी हूं और मुझे विश्वास है कि भारत के लोग बेहतर शासन व्यवस्था की वापसी का स्वागत करेंगे।"

आपातकाल पर भी रखी अपनी राय
साल 1975 में देश में लगे आपातकाल के बारे में अपनी राय रखते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि उस दौरान 21 महीनों तक लोकतांत्रिक अधिकार सीमित कर दिए गए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बाद में हालात को समझा और मार्च 1977 में आम चुनाव कराने का फैसला किया।

सोनिया गांधी ने कहा, "इमरजेंसी के बाद ही मुझे पता चला कि उस दौरान वास्तव में क्या हो रहा था और हालात कितने गंभीर थे। हां, लोकतांत्रिक अधिकारों पर रोक लगाई गई थी और बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस) के अधिकार को भी निलंबित कर दिया गया था, लेकिन यह सब सांविधानिक तरीके से किया गया था।"

सोनिया गांधी बोलीं- सशस्त्र बलों से की गई थी आदेशों की अवहेलना करने की अपील
उन्होंने उस समय के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी तेजी से बिगड़ती परिस्थितियों से निपटने की कोशिश कर रही थीं। सोनिया के मुताबिक, उस समय हिंसक प्रदर्शन हो रहे थे, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक परिवहन को आग के हवाले किया जा रहा था। बड़े पैमाने पर संगठित अशांति फैली हुई थी। यहां तक कि नौकरशाही और सशस्त्र बलों से सरकारी आदेशों की अवहेलना करने की अपील भी की गई थी।

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी लगाने के फैसले का समाधान आखिरकार लोकतांत्रिक तरीके से ही निकाला गया। सोनिया गांधी ने कहा, "आज पीछे मुड़कर देखने पर हम उन घटनाओं को बेहतर नजरिये से समझ सकते हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि खुद इंदिरा गांधी ने हालात को समझा और मार्च 1977 में चुनाव कराने का फैसला किया। आप अच्छी तरह जानते हैं कि उन्होंने बाद में सार्वजनिक रूप से इमरजेंसी के दौरान हुई ज्यादतियों पर खेद जताया और माफी भी मांगी थी।"

किताब में राजीव गांधी के परिवार से जुड़ाव की बताई कहानी
सोनिया गांधी अपनी संस्मरण पुस्तक 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के लॉन्च से पहले भी चर्चा में हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि यह किताब उनके जीवन में प्रेम और अपनापन विकसित होने की कहानी है। उन्होंने बताया कि कैसे वह पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पति राजीव गांधी के परिवार और उनके देश से जुड़ीं। बाद में यही जुड़ाव उन्हें सार्वजनिक जीवन में लेकर आया।

सोनिया गांधी ने कहा, "मैं इतने लंबे समय तक इस बारे में बात नहीं करना चाहती थी। लेकिन यह सिर्फ हम दोनों की प्रेम कहानी नहीं है। यह उस कहानी के बारे में भी है कि कैसे मैं राजीव के परिवार और उस देश से प्रेम करने लगी, जिससे वे जुड़े थे और फिर कैसे मैं भी उसका हिस्सा बन गई।"


उन्होंने आगे कहा, "और यह भी कि कैसे इसी प्रेम ने मुझे सार्वजनिक जीवन में आने के लिए प्रेरित किया। जब मैंने देखा कि उनके परिवार ने जिन बलिदानों के लिए अपना जीवन समर्पित किया था, उनका उद्देश्य खतरे में पड़ रहा है और पार्टी कमजोर हो रही है, तो मुझे लगा कि मुझे कुछ करना चाहिए।"

इटली में बचपन से भारत आने तक का सफर
'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' नाम की इस किताब में सोनिया गांधी के जीवन के कई अहम पड़ावों का जिक्र है। इसमें युद्ध के बाद के इटली में उनके बचपन, उस प्रेम कहानी का वर्णन है, जिसके चलते वह भारत आईं और उनके जीवन को प्रभावित करने वाले व्यक्तिगत दुखों की कहानी भी शामिल है। किताब में भारत के साथ उनके रिश्ते और इस देश को अपना बनाने तक के सफर को भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed