फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia gandhi letter to p chidambaram to end probe against Tehelka tarun tejpal

तहलका के मदद मांगने पर सोनिया ने चार दिन में भंग करवाई थी जांच कमेटी, पत्र का दावा

Tue, 07 Nov 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 07 Nov 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
Sonia gandhi letter to p chidambaram to end probe against Tehelka tarun tejpal
सोनिया गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का एक पत्र सोमवार (6 नवंबर) को सामने आया है। सोनिया ने यह पत्र उस वक्त के वित्तमंत्री पी चिदंबरम को लिखा था। खबरों के मुताबिक, वह पत्र तहलका मैगजीन के खिलाफ चल रही जांच को बंद करवाने के लिए लिखा गया था। 
विज्ञापन


राहुल ने पढ़ा सोनिया का भाषण, कहा- ‘संकीर्ण राष्ट्रवाद’ के नाम पर बांटा जा रहा देश
विज्ञापन


बता दें कि मई 2004 में चुनावी नतीजे आने के बाद कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन सोनिया ने तब प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर मनमोहन सिंह को पीएम बनाया था। लेकिन माना जाता रहा है कि पीएम ना रहते हुए भी सारी पॉवर सोनिया के ही पास थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है दावा: तहलका मैगजीन ने भाजपा के कुछ मंत्रियों पर एक स्टिंग किया था जिसमें वे कथित तौर पर आर्म्स डीलर्स से घूस लेते दिख रहे थे। इस स्टिंग को करने के लिए वाजपायी सरकार के वक्त से तहलका के एडिटर तरुण तेजपाल के खिलाफ फुकन कमीशन जांच कर रहा था। 

मनमोहन सिंह के जवाब ना देने पर लिखा था सोनिया को पत्र

Sonia gandhi letter to p chidambaram to end probe against Tehelka tarun tejpal
sonia gandhi
जांच को बंद करवाने के लिए तेजपाल ने मनमोहन सिंह को जून 2004 में पत्र लिखा था। तेजपाल ने लिखा था कि सरकारी एजंसियां उनको प्रताड़ित कर रही हैं, लेकिन गुजारिश करने के चार महीने बाद तक कोई जवाब ही नहीं आया। इसके बाद तेजपाल ने 20 सितंबर 2004 को सोनिया गांधी को पत्र लिखकर यही सब बताया।

इसके बाद पांच दिन के अंदर ही सोनिया ने अपने कांग्रेस नेशनल एडवाइजरी काउंसिल के चेयरपर्सन वाले लेटरहेड पर पी चिंदबरम को पत्र लिखकर इस मामले को 'प्राथमिकता' पर देखने को कहा। सोनिया के पत्र को प्राथमिकता पर देखते हुए चार दिन के अंदर-अंदर फुकन कमीशन को भंग कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed