फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi Corona Positive including another leaders in meeting

Sonia Gandhi Corona Positive: कोरोना की चपेट में आईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

Thu, 02 Jun 2022 11:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 02 Jun 2022 11:11 PM IST
सार

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए।

विज्ञापन
Sonia Gandhi Corona Positive including another leaders in meeting
सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिसके कारण उन्हें संक्रमण हो गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोनिया गांधी ने खुद को किया आइसोलेट, आठ जून को ईडी के सामने होना है पेश
सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं से जांच कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। बता दें कि 8 जून को सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश भी होना है। हालांकि, सुरजेवाला ने कहा है कि सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर उन्हें कहा है कि वह 8 जून को ED (प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल को ईडी का समन
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी, जबकि राहुल को बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा है। हालांकि, राहुल देश में नहीं हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से पांच जून के बाद कभी भी पेशी की तारीख रखने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed