{"_id":"5aa6fedc4f1c1bb2758b512b","slug":"sonia-gandhi-calls-leaders-of-opposition-parties-for-dinner-on-tuesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनिया के डिनर में पता चलेगा कौन डियर और कौन नियर, आज जुटेंगे विपक्षी दिग्गज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सोनिया के डिनर में पता चलेगा कौन डियर और कौन नियर, आज जुटेंगे विपक्षी दिग्गज
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Mar 2018 07:56 AM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से मंगलवार को दिए गए डिनर के बाद स्पष्ट होगा कि कौन राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस की डियर और नियर हैं। कांग्रेस की डिनर डिप्लोमेसी ऐसी समय पर है जबकि भाजपा विरोधी कुछ राजनीतिक दल कांग्रेस से इतर तीसरे मोर्चे के गठन की भी सोच रहे हैं।
सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष रहते 17 विपक्षी पार्टियों को कुछ मौकों पर एकजुट करके दिखाया है। कांग्रेस की कोशिश बदले हालात में उन दलों को भी साथ करने की है जिन्हें भाजपा से परहेज है।
कांग्रेस की ओर से उन सभी 17 दलों के नेताओं को सोनिया गांधी ने स्वयं फोन करके न्यौता दिया है जो पिछले दो साल से एक मंच पर दिख रहे हैं। बताते हैं कि कुछ दलों को लेकर कांग्रेस को संशय बना हुआ है।

Trending Videos
इन नेताओं के आने की संभावना
सोनिया गांधी, राहुल गांधी
अभी हाल जस्टिस लोया हत्या मामले में बसपा विपक्षी दलों के साथ नहीं दिखी थी लेकिन जिस तरह यूपी में राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने खुलेतौर पर बसपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा की है उससे बसपा नेताओं के डिनर पार्टी में पहुंचने के संकेत हैं। हालांकि बसपा नेता मायावती के डिनर में पहुंचने पर संशय है।
ऐसा ही कुछ टीएमसी नेता ममता बनर्जी को लेकर कहा जा रहा है। ममता स्वयं नहीं भी पहुंचती हैं तो उनके प्रतिनिधि के पहुंचने की बात कही जा रही है।
एनसीपी नेता शरद पवार विपक्षी एकता और कांग्रेस को इस दिशा में पहल करने की बात कह समर्थन दे चुके हैं। ऐसे में उनके पहुंचने की पूरी संभावना है।
बिहार से तेजस्वी यादव और जीतन राम माझी के भोज में आने के बात कही जा रही है।