{"_id":"6afb1fbf4aaed5232e0a8be0","slug":"sonia-gandhi-book-launch-capt-amarinder-singh-attends-event-responds-to-question-on-returning-to-congress-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शामिल होंगे अमरिंदर?: सोनिया की किताब की लॉन्चिंग के दौरान सवाल; पूर्व सीएम ने दिया चौंकाने वाला जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस शामिल होंगे अमरिंदर?: सोनिया की किताब की लॉन्चिंग के दौरान सवाल; पूर्व सीएम ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Mon, 16 Nov 2026 08:52 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:52 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी मौजूदगी को सिर्फ सामाजिक बताया। कांग्रेस में वापसी के सवाल पर उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
- फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी को पूरी तरह सामाजिक बताया। साथ ही कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी।
कार्यक्रम में शामिल होने के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "हम यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में आए हैं। इसमें राजनीतिक मुद्दे कहां से आ गए? यह एक सामाजिक आयोजन है। उदाहरण के लिए, जब मैंने अपनी किताबों का विमोचन किया था, तब सोनिया जी तीन विमोचन कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं। कई अन्य देशों में भी लोग अपनी राजनीतिक विचारधारा से अलग होकर सामाजिक रूप से एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहते हैं।"
ये भी पढ़ें: 'परिवार के बारे में गलत कहा गया': सोनिया बोलीं- सच बताने के लिए लिखी किताब, अखिलेश-अमरिंदर समेत कई नेता मौजूद
विज्ञापन
'मैं इस परिवार को कई वर्षों से जानता हूं'
कांग्रेस में वापसी की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एक बार फैसला लेने के बाद उससे पीछे हटकर शिकायतें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, "एक बार जब आप कोई फैसला कर लेते हैं, तो आपको उससे पीछे हटकर शिकायत नहीं करनी चाहिए। मैं इस तरह की सोच में विश्वास नहीं करता। जहां तक मेरी बात है, मैं यहां सिर्फ एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आया हूं। मैं इस परिवार को कई वर्षों से जानता हूं। हमारे बीच बहुत करीबी रिश्ता है।"
उन्होंने आगे कहा कि किसी ने उनसे कभी यह नहीं पूछा कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं। उनके मुताबिक, गांधी परिवार के साथ उनकी मुलाकातें और बातचीत पूरी तरह सामाजिक रही हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, "उन्होंने कभी मुझसे कांग्रेस में शामिल होने के लिए नहीं कहा और न ही मुझे ऐसा करने से मना किया है।"
सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में जुटे कई नेता
गौरतलब है कि सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। इस दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय रही। कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी और कांग्रेस में वापसी को लेकर पूछे गए सवाल ने भी राजनीतिक हलकों में ध्यान खींचा।