{"_id":"6afb02e81055544162050e61","slug":"sonia-gandhi-book-launch-belonging-a-journey-of-love-delhi-opposition-leaders-attend-event-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परिवार के बारे में गलत कहा गया': सोनिया बोलीं- सच बताने के लिए लिखी किताब, अखिलेश-अमरिंदर समेत कई नेता मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'परिवार के बारे में गलत कहा गया': सोनिया बोलीं- सच बताने के लिए लिखी किताब, अखिलेश-अमरिंदर समेत कई नेता मौजूद
Mon, 16 Nov 2026 06:49 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:49 PM IST
सार
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' का सोमवार को विमोचन हुआ। उन्होंने इसे लिखने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे राहुल और बेटी प्रियंका गांधी ने उन्हें इसके लिए किस तरह प्रेरित किया। सोनिया गांधी ने क्या-क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन के मौके पर सोनिया गांधी
- फोटो : एक्स/काग्रेस/वीडियो ग्रैब/एक्स
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' है। इसका आसान हिंदी अर्थ है- 'अपनापन: प्यार का एक सफर'। सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में किताब लिखने के पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा, मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे किताब लिखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका ने प्रेरित किया। शुरू में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था।
किताब लिखने की वजह क्या बताई?
सोनिया गांधी ने कहा कि उन्होंने यह किताब इसलिए लिखी, क्योंकि उनके परिवार के बारे में वर्षों से बहुत कुछ कहा गया, जिसमें से काफी बातें उनके मुताबिक वास्तविकता से दूर थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सास इंदिरा गांधी, पति राजीव गांधी और बेटे राहुल गांधी के बारे में भी कई ऐसी बातें कही गईं, जो सही नहीं थीं। उन्होंने कहा कि लोगों के सामने अपने परिवार और अपने जीवन का पक्ष रखने की इच्छा ही इस किताब को लिखने की बड़ी वजह बनी। इससे पहले भी सोनिया गांधी ने कहा था कि वह अपने परिवार को वैसे पेश करना चाहती थीं जैसे उन्होंने उन्हें देखा और जाना।
उन्होंने बताया कि शुरुआत में उनके लिए अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया। लंबे समय तक अपने निजी जीवन को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने के कारण संस्मरण लिखना उनके लिए कठिन था, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें लगा कि अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी है। उन्होंने पुस्तक को राजनीतिक किताब के बजाय एक व्यक्तिगत संस्मरण बताया है, जिसमें राजनीति, पृष्ठभूमि की तरह मौजूद है।
विज्ञापन
किताब को मिली प्रतिक्रिया पर सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों ने जिस तरह स्नेह और अपनापन दिखाया है, उससे वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि पाठकों की टिप्पणियों, किताब खरीदने में दिखाई गई दिलचस्पी और आलोचकों की प्रतिक्रियाओं ने भी उन्हें छुआ है। सोनिया गांधी ने आलोचना को जरूरी बताते हुए कहा कि कुछ टिप्पणियां काफी तीखी या खराब स्वाद वाली होती हैं, जबकि कुछ आलोचनाएं वास्तविक और ईमानदार होती हैं, जिनमें लोग साफ तौर पर बताते हैं कि उन्हें क्या सही लगा और क्या नहीं।
कार्यक्रम में कौन-कौन पहुंचे?
'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और भाजपा नेता अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे। किताब 10 नवंबर को जारी हुई थी और जारी होने के बाद से इसे बाजार में काफी दिलचस्पी मिली है। हार्पर कॉलिन्स के मुताबिक संस्मरण की मांग तेज रही है, जबकि बुक स्टोर मालिकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी मजबूत बिक्री के संकेत मिले हैं।
विमोचन कार्यक्रम में विपक्ष के कई बड़े नेता पहुंचे हैं। इनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: 'सभी राज्यों में एक नियम': परिसीमन पर बोलीं सुप्रिया सुले; महिला आरक्षण और मतदाता सूची पर क्या कहा?
अखिलेश यादव पत्नी डिंपल के साथ पहुंचे
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और पार्टी सांसद डिंपल यादव भी मौजूद हैं। सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शामिल हैं।
किताब को लेकर राजनीतिक बहस भी जारी है। भाजपा ने संस्मरण के कुछ ऐतिहासिक और राजनीतिक हिस्सों पर सवाल उठाए हैं, जबकि कांग्रेस की ओर से इसे सोनिया गांधी की निजी कहानी के रूप में देखने की बात कही गई है। सोनिया गांधी का कहना है कि पुस्तक लिखने का उनका उद्देश्य राजनीतिक विवाद खड़ा करना नहीं, बल्कि अपने परिवार और अपने जीवन के बारे में वह बातें सामने रखना था, जिन्हें वह दूसरों के लिखे विवरणों में अधूरा या गलत मानती थीं।
सार्वजनिक जीवन में आलोचना पर क्या कहा?
सोनिया गांधी ने यह भी संकेत दिया कि सार्वजनिक जीवन में आलोचना से बचा नहीं जा सकता। उनके मुताबिक कुछ आलोचनाएं असहज या कटु हो सकती हैं, लेकिन गंभीर और ईमानदार आलोचना जरूरी है। इस तरह बिलॉन्गिंग केवल गांधी परिवार की राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सोनिया गांधी के निजी अनुभव, रिश्तों, नुकसान, सार्वजनिक जीवन और अपने बारे में बने कथानकों को अपनी नजर से रखने की कोशिश के रूप में सामने आई है।
राहुल गांधी ने क्या कहा?
सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, मुझे बहुत सख्त हिदायत दी गई है। मैं उसका पूरी तरह पालन करूंगा। यहां कोई राजनीति की बात नहीं करूंगा। लेकिन एक बेटे के तौर पर मुझे लगा कि हम बच्चों में से किसी एक को अपनी मां के बारे में भी कुछ बातें बतानी चाहिए। ताकि लोग उन्हें थोड़ा और जान सकें।
राहुल गांधी ने कहा, मेरे माता-पिता को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित थीं। उनमें से एक बड़ी कहानी यह थी कि वे दोनों वर्सिटी रेस्तरां में मिले थे। कई साल बाद एक बार मैं कैम्ब्रिज गया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, 'चलो वर्सिटी रेस्तरां चलते हैं'। मैं देखना चाहता था कि मेरे माता-पिता की मुलाकात आखिर कहां हुई थी।
मैं रेस्तरां में जाकर बैठ गया। वहां मेरे पास मेन्यू लाया गया। मैंने वहां मौजूद व्यक्ति से कहा, 'मेरे माता-पिता इसी रेस्तरां में मिले थे'। यह सुनकर उसने मेरी तरफ देखा और कहा, 'अच्छा, वे दोनों! मैं उन्हें जानता हूं'। मैंने हैरानी से पूछा, 'आप उनके बारे में क्या जानते हैं?' उसने कहा, 'अरे, वे दोनों। मैं बिल्कुल जानता हूं कि आप किनकी बात कर रहे हैं'।