फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi approves to Left Front and Congress alliance in West Bengal

पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन को सोनिया गांधी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 24 Aug 2019 08:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Sat, 24 Aug 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Sonia Gandhi approves to Left Front and Congress alliance in West Bengal
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों के लिए राज्य में कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन को अपनी मंजूरी दे दी है। कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों ने शनिवार को बताया कि लोकसभा चुनाव में राज्य में खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने शुक्रवार रात को दिल्ली में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के साथ बैठक की और राज्य में आगामी विधानसभा उपचुनावों समेत विभिन्न सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। मित्रा ने कहा, हमने सोनिया जी को राज्य में आगामी उपचुनाव के लिए वाम मोर्चा की सीट बंटवारे पर सहमति के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


उन्होंने हमसे कहा कि अगर वाम मोर्चा तैयार है तो दोनों पार्टियों को राज्य में गठजोड़ बनाना चाहिए। राज्य में सीट बंटवारे का फैसला कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने लिया क्योंकि राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद उस समय खाली था। इस महीने की शुरुआत में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष चुनी गईं सोनिया गांधी ने प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed