फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   soni chaurasia will make world record of long time dancing

आज इतिहास रचेगी बनारस की बेटी, वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब

Sat, 09 Apr 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 09 Apr 2016 09:14 AM IST
सार

  • गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के करीब पहुंची
  • 98 घंटे का सफर पूरा, हौसला बढ़ाने पहुंचे लोग
  • आज माउंट लिट्रा स्कूल में रचा जाएगा इतिहास

विज्ञापन
soni chaurasia will make world record of long time dancing
सोनी चौरसिया - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

काशी की कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया ने अपनी मैराथन थिरकन से विश्व रिकॉर्ड बनाने की जहां उम्मीद जगा दी, वहीं उसके हौसले में कोई कमी नहीं आई है। शुक्रवार की सुबह उन्होंने लगातार 87.15 घंटे तक लगातार नृत्य करने के अपने ही पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड उन्होंने 17 नवंबर 2015 को बनाया था।

विज्ञापन


इसी के साथ देर रात एक बजे तक उन्होंने 103 घंटे के नृत्य का सफर पूरा कर विश्व कीर्तिमान के लक्ष्य को हासिल करने की आस पैदा कर दी। वह केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु के 123 घंटा 15 मिनट तक लगातार नृत्य करने के गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़ने के लिए अग्रसर हैं। अगर सोनी आज रात 9 बजे तक नृत्य करती हैं, तो वे इस रिकॉर्ड को तोड़कर गिनीज बुक में दर्ज रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। सोनी का हौसला बढ़ाने के लिए मोहन सराय के माउंट लिट्रा स्कूल परिसर में दिन भर संगीत प्रेमियों, कलाकारों, उद्यमियों और राजनेताओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सोनी ने गुरुवार की रात 1:55 बजे 35 मिनट का लंबा ब्रेक लिया। रात 2:30 बजे वह मंच पर वापस आई तो  सुबह 6:30 तक नृत्य करती रहीं। इसके बाद 15 मिनट का ब्रेक लेकर वह 6:45 पर वापस आईं और 9:50 पर फिर पांच मिनट का ब्रेक लिया। सुबह 9:55 से 10:50 तक उन्होंने नृत्य के सफर को आगे बढ़ाया। इसी दौरान 9:15 बजे सोनी ने अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


10:50 बजे 10 मिनट का ब्रेक लेकर वह 11 बजे वापस आईं तो फिर तीन बजे उन्होंने 15 मिनट आराम किया। इसके बाद शाम 3:15 पर फिर उन्होंने विश्व कीर्तिमान के संघर्ष को आगे बढ़ाया तो 7:15 पर 15 मिनट के लिए रणनीतिक तौर पर अपने गुरुओं से गुफ्तगू की। 7:30 पर मंच पर वह फिर आईं और आठ बजे तक 98 घंटे का सफर तय किया।

सोनी की कामयाबी के लिए काशी में दुआओं का दौर

soni chaurasia will make world record of long time dancing
गिनीज बुक रिकार्ड के करीब सोनी। - फोटो : amar ujala bureau

कथक नृत्यांगना के विश्व कीर्तिमान के सफर को कामयाब बनाने के लिए काशी में दुआओं का दौर चल पड़ा है। चौक में शुक्रवार को जन दायित्व समिति ने यज्ञ, आहुति देकर उनकी सफलता की कामना की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य द्वार पर शिव मंदिर में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने हवन-पूजन कराया। काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी ने भी सोनी की हौसला अफजाई की। उन्होंने कहा कि बाबा के आशीर्वाद से काशी की बेटी दुनिया में नाम रौशन करने में कामयाब होगी।

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन जन दायित्व समिति की ओर से सचिव पवन खन्ना ने सोनी की सफलता के लिए यज्ञ कराया। इस मौके पर राजू ढोढी, पूर्णेंदु शेखर मिश्र, नीलू यादव, पवन खन्ना, दिलीप यादव, शिव कुमार कसेरा, पीयूष कपूरिया, अमित द्विवेदी, सतीश कसेरा समेत तमाम लोगों ने आहुति दी।

विद्यापीठ गेट पर शिव मंदिर में हवन-पूजन के बाद छात्रसंघ उपाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश भर की निगाहें सोनी पर टिकी हैं। मां भगवती से हम लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि उन्हें वह शक्ति और साहस दें, ताकि इस सफर में कामयाबी मिल सके। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के अलावा सैकड़ों लोगों ने माउंट लिट्रा स्कूल पहुंच कर सोनी का हौसला बढ़ाया। महेंद्र प्रसन्ना ने गंगा तट पर आरती के दौरान शहनाई बजाकर सोनी के विश्व रिकार्ड बनाने के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed