फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sony chaurasia created world record of 126 hours 05 minutes kathak

बनारस की बेटी ने बनाया 126 घंटे 05 मिनट तक कथक करने का विश्व रिकॉर्ड

Sun, 10 Apr 2016 03:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 10 Apr 2016 03:13 AM IST
सार

  • सोनी चौरसिया ने रचा सबसे लंबे समय तक नृत्य करने का इतिहास
  • विश्व कीर्तिमान के समय लगा बधाई देने वालों का तांता
  • हर हर महादेव के गूंजते रहे जयकारे, जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
sony chaurasia created world record of 126 hours 05 minutes kathak
सोनी चौरसिया - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

पांच दिन पहले गिनती के लोगों की मौजूदगी में शुरू हुई कथक नृत्यांगना सोनी चौरसिया के विश्व रिकार्ड बनाने का सफर शनिवार की रात उत्सवी बेला में तब्दील हो गया। रिकार्ड बनते ही लगा जैसे बनारस का हर कोना खिलखिला उठा हो। पांच दिन से शहर में यज्ञ, हवन, दुआओं के चल रहे दौर के बीच वह घड़ी आई तो हर चेहरे जीत से दमकने लगा।चहुंओर हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग से माउंट लिट्रा स्कूल तक प्रशंसकों की कारों की कतारें लग गईं। बीबी हटिया मुहल्ले के श्यामचंद्र चौरसिया की बेटी अब मुहल्ले की नहीं बल्कि पूरी काशी की बेटी बनकर छा गई। रात 12 बजे तक सोनी ने 126 घंटा पांच मिनट तक लगातार नृत्य करने का विश्व रिकार्ड कायम कर लिया। अब गिनीज बुक के रिकार्ड में सोनी का नाम दर्ज कराने के लिए दावा पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


शहर से बीस किमी दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित माउंट लिट्रा स्कूल में शनिवार की रात 9:21 बजे की वह ऐतिहासिक घड़ी हर किसी के लिए यादगार बन गई। जब सोनी चौरसिया ने केरल के त्रिचूर की हेमलता कमंडलु के 123 घंटा 20 मिनट के विश्व रिकार्ड को तोड़ा तब एक बारगी मैराथन नृत्य के सबसे लंबे रिकार्ड की घड़ी खुशियों के अनंत उपहार में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र ने भी सोनी के विश्व रिकार्ड बनाने पर बधाई दी

sony chaurasia created world record of 126 hours 05 minutes kathak
सोनी चौरसिया - फोटो : amar ujala bureau
रात को जहां घुप्प अंधेरे में इक्का-दुक्का पहरेदार रहते थे, वहां बुकें, गुलदस्ते लिए सजधज कर आने वालों का मेला लग गया। हर तरफ से दुआओं में हजारों हाथ उठने लगे। भोले की नगरी में उन क्षणों के साक्षी हजारों की तादाद में लोग बने। पांच दिन पहले चार अप्रैल की शाम पांच बजे जब सोनी मंच पर विश्व कीर्तिमान बनाने के सफल में नृत्य के लिए उतरी थी, तभी से कयासों के दौर के साथ उसकी कामयाबी के लिए दुआएं की जाने लगी थीं।

कहीं यज्ञ हो रहा था तो कहीं सोनी की सफलता के लिए गंगा आरती में प्रार्थना की जाने लगी थी। बाबा की ड्योढ़ी पर शहनाई बजाने वाले महेंद्र प्रसन्ना ने भी मंगलध्वनि छेड़ी। हर किसी को साध थी कि काशी की बेटी नाम करे। आगे बढ़े। विश्वनाथ मंदिर के अर्चक डॉ. श्रीकांत मिश्र के आचार्यत्व में नमामि गंगे काशी क्षेत्र इकाई के कार्यकर्ताओं ने तो माउंट लिट्रा स्कूल परिसर में शाम से ही यज्ञ आरंभ कर दिया था।

सोनी के लिए जगह-जगह ईश्वर से दुआएं करने का सिलसिला सा चल पड़ा था। नमामि गंगे के काशी क्षेत्र संयोजक अशोक चौरसिया, डॉ. उत्तम ओझा, मीना चौबे समेत कई लोगों ने आहुति दी। शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पं. छन्नू लाल मिश्र ने भी सोनी के विश्व रिकार्ड बनाने पर बधाई दी।

'सोनी ने विश्व रिकार्ड बनाकर काशी का ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया है। यह संगीत का शहर है। यहां से दुनिया भर में काशी के दमखम का संदेश सोनी के जरिए चला गया। काशी की इस बेटी को मैं आशीर्वाद देता हूं कि वह इसी तरह साधना के पथ पर अग्रसर होती रहे।'
- प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, महंत-संकट मोचन मंदिर

'काशी की प्रतिभावान बेटी सोनी चौरसिया ने गर्व से हमारा सिर ऊंचा कर दिया है। सोनी को बहुत-बहुत बधाई।'
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्विटर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed