{"_id":"5fa9632f2e5b0a45f41bb0ca","slug":"son-of-former-karnataka-minister-detained-on-charges-of-harboring-two-drug-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: पूर्व मंत्री के बेटे को हिरासत में लिया, दो ड्रग तस्करों को शरण देने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: पूर्व मंत्री के बेटे को हिरासत में लिया, दो ड्रग तस्करों को शरण देने का आरोप
Mon, 09 Nov 2020 09:11 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता रुद्रप्पा लमानी के बेटे दर्शन लमानी को 'डार्कनेट' के माध्यम से ड्रग खरीदने के सिलसिले में वांछित दो लोगों को शरण देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
मादक पदार्थों की तस्करी के लिए डार्कनेट के इस्तेमाल की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा पुलिस को गोवा में दर्शन लमानी के साथ उन दोनों का पता चला।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दर्शन लमानी को अन्य दो आरोपियों हेमंत और सुनीश को पनाह देने में मदद करने के लिए हिरासत में लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
विज्ञापन
कानून लागू करने वाली एजेंसियों की निगरानी से बचने के लिए इंटरनेट के माध्यम से डार्कनेट का उपयोग गुप्त वेबसाइट पर पदार्थों की बिक्री, अश्लील सामग्री के आदान-प्रदान और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है।
विज्ञापन