{"_id":"5c61ed2bbdec22271f342747","slug":"son-of-bhupen-hazarika-refuses-to-take-bharat-ratna-award-against-citizenship-bill","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भूपेन हजारिका के बेटे ने भारत रत्न नहीं लेने की खबरों को किया खारिज, कहा- अभी न्योता ही नहीं मिला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भूपेन हजारिका के बेटे ने भारत रत्न नहीं लेने की खबरों को किया खारिज, कहा- अभी न्योता ही नहीं मिला
Tue, 12 Feb 2019 03:16 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: sapna singla
Updated Tue, 12 Feb 2019 03:16 AM IST
विज्ञापन
भूपेन हजारिका (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाने-माने असमिया गायक भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका ने पिता को मिलने वाले ‘भारत रत्न’ अवार्ड को लौटाने की खबरों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जब अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से न्योता नहीं मिला है तो भारत रत्न लौटाने का सवाल ही नहीं उठता। बता दें कि इससे पहले रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भूपेन हजारिका के बेटे तेज ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में पिता को मिलने वाले ‘भारत रत्न’ अवार्ड को नहीं लेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, भूपेन हजारिका के परिवार में इस मुद्दे पर आम राय नहीं है। भूपेन हजारिका के छोटे भाई जयंत की पत्नी और गायिका मनीषा हजारिका ने कहा कि भूपेन दा किसी एक व्यक्ति या परिवार के नहीं थे। वह पूरे देश के लिए भूपेन दा हैं। उनके लिए घोषित अवार्ड को लेने या नहीं लेने का फैसला कोई एक व्यक्ति नहीं कर सकता है। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को भूपेन हजारिका, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और समाजसेवी नानाजी देशमुख को इस साल का ‘भारत रत्न’ अवार्ड देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह राज्यसभा में आज पेश करेंगे नागरिकता संशोधन बिल
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह नागरिकता संशोधन बिल-2019 मंगलवार को राज्यसभा में पेश करेंगे। इस बिल को लोकसभा पहले ही पारित कर चुकी है। इस बिल का सदन से पारित होना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि यहां एनडीए को बहुमत नहीं है। साथ ही शिवसेना और जदयू जैसे सहयोगी दल भी इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन