{"_id":"61fe29d440e2d2010930395a","slug":"something-big-will-happen-whip-to-bjp-mps-to-be-present-in-rajya-sabha-on-february-8-wrote-twitter-users","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ 'बड़ा' होगा: भाजपा सांसदों को व्हिप 8 फरवरी को राज्यसभा में हाजिर रहें, ट्विटर पर यूजर्स ने यह लिखा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुछ 'बड़ा' होगा: भाजपा सांसदों को व्हिप 8 फरवरी को राज्यसभा में हाजिर रहें, ट्विटर पर यूजर्स ने यह लिखा
Sat, 05 Feb 2022 01:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 05 Feb 2022 01:10 PM IST
सार
एक यूजर ने लिखा, 'कुछ खास नहीं होने वाला है।धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष संशोधन के लिए दबाव डाल सकता है। मुझे लगता है कि इसीलिए व्हिप जारी किया गया है।'
विज्ञापन
BJP OFFICE
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से 8 फरवरी को सदन में उपस्थित रहने और सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसे लेकर कयास लगने लगे हैं कि कुछ 'बड़ा' होने वाला है। उधर ट्विटर पर यूजर्स ने भी इसे लेकर टिप्पणियां की हैं।
विज्ञापन
भाजपा के आधिकारिक व्हिप में कहा गया है कि पार्टी के सभी राज्यसभा सदस्यों को सूचित किया जाता है कि मंगलवार 8 फरवरी 2022 को राज्यसभा में कुछ बहुत महत्वपूर्ण कामकाज व पारित होने वाला है। इसलिए पार्टी के सभी सदस्य इस दिनांक को पूरे दिन सदन में मौजूद रहें और सरकार के कदमों का समर्थन करें। '
विज्ञापन
एक यूजर ने लिखा, 'कुछ खास नहीं होने वाला है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोलेंगे। विपक्ष प्रस्ताव के खिलाफ संशोधन के लिए दबाव डाल सकता है। मुझे लगता है कि इसीलिए व्हिप जारी किया गया है।'
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने कयास लगाया, 'यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कोई प्रस्ताव आ सकता है, जिसे पारित कराने के लिए संख्या की जरूरत है।'
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गूगल के मुताबिक तीन-पंक्ति वाला व्हिप पार्टी की स्थिति के अनुसार उपस्थित होने और मतदान करने का सख्त निर्देश है। इसके उल्लंघन के सामान्य रूप से गंभीर परिणाम होंगे।'
संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से शुरू हुआ है। यह 11 फरवरी तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा।