सपा के 'दंगल' पर बना सुपरहिट वीडियो चोरी, कॉमेडियन गुस्से में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे जैसे यूपी का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है राजनीतिक दलों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ शुरू हो गई है। अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त लेने के लिए राजनीतिक दल कोई भी हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रहे हैं।
ऐसा ही एक मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन राजीव निगम के एक कॉमिक वीडियो को भी चोरी कर लिया गया। खास बात ये है कि राजीव ने इस वीडियो को सपा में पिता पुत्र के झगड़े के बाद बनाया था।
अब इस वीडियो को चोरी कर इसमें कुछ चेहरे कॉपी पेस्ट करके सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद अब राजीव ने कोर्ट में शिकायत करने की बात कही है।
चुनावी सीरीज चुनावी चकल्लस के लिए बनाया था वीडियो
बता दें कि समाजवादी पार्टी में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच मची खींचतान पर कॉमेडियन राजीव निगम ने एक वीडियो तैयार किया था। राजीव निगम ने ये वीडियो चुनावी चकल्लस सीरीज के लिए बनाया था।
लेकिन, इसी वीडियो में कुछ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ के बाद चेहरे बदल दिए हैं और एक लोगो भी लगा दिया है। राजीव निगम का कहना है कि ये बदला हुआ वीडियो उत्तर प्रदेश में लाखों बीजेपी समर्थकों के व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर शेयर किया जा रहा है।
उनका कहना है कि हल्के फुल्के व्यंग्य के लिए बनाए गए उनके वीडियो का एक राजनीतिक दल गलत इस्तेमाल कर रहा है और ये सरासर बौद्धिक संपदा की चोरी का मामला है। वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे।
यहां क्लिक करके देखिए वो वीडियो