{"_id":"583b55c14f1c1b3e3408892f","slug":"someone-created-a-fake-facebook-id-on-the-name-of-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के नाम से फेसबुक पर बना दी फर्जी आईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आजम खां के नाम से फेसबुक पर बना दी फर्जी आईडी
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां के नाम से किसी ने फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बनाकर उस पर पोस्ट डालनी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र निवासी कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां उर्फ शानू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि कुछ दिन पहले उनको पता चला कि नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर दो फर्जी आईडी बना दी गई हैं। इस पर लगातार पोस्ट डाली जा रही हैं। जानकारी होने पर फेसबुक द्वारा देखने पर मामला सही पाए जाने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
गंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गंज थाना प्रभारी राम वकील कौल ने बताया कि नगर विकास मंत्री आजम खां के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन