फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Some people trying to drive wedge between BJP and Pankaja Munde in Maharashtra says Chandrashekhar Bawankule

Maharashtra Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- पंकजा मुंडे और पार्टी के बीच दरार पैदा करने की हो रही कोशिश

Sun, 22 Jan 2023 01:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 22 Jan 2023 01:03 AM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह मांग करेंगे कि पुलिस पंकजा मुंडे के बयानों से छेड़छाड़ कर बनाए गए वीडियो की जांच करे और कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पंकजा हमारी नेता हैं। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं।

विज्ञापन
Some people trying to drive wedge between BJP and Pankaja Munde in Maharashtra says Chandrashekhar Bawankule
Chandrashekhar Bawankule - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को कहा कि कुछ लोग पार्टी और पंकजा मुंडे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जालना में पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने आरोप लगाया कि पंकजा मुंडे के बयानों के वीडियो क्लिप बनाकर तोड़-मरोड़ कर पेश किए गए और मीडिया में दिखाया गया है कि पंकजा मुंडे पार्टी के हितों के खिलाफ काम कर रही हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह मांग करेंगे कि पुलिस पंकजा मुंडे के बयानों से छेड़छाड़ कर बनाए गए वीडियो की जांच करे और कार्रवाई करे। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, पंकजा ताई हमारी नेता हैं। वह पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही हैं। लेकिन कुछ लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वह पार्टी के खिलाफ काम कर रही हैं।
विज्ञापन


बता दें, हाल के दिनों में पार्टी हलकों में भाजपा राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच कथित राजनीतिक मतभेदों की चर्चा देखने को मिली है। वर्ष 2014-19 के दौरान फडणवीस जब मुख्यमंत्री थे, तब पंकजा मुंडे मंत्री थीं। तब पंकजा ने फडणवीस के साथ किसी भी प्रतिद्वंद्विता से इनकार किया था। बावनकुले ने कहा कि पंकजा मुंडे पार्टी के किसी नेता के खिलाफ नहीं हैं। देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे सहित कोई भी भाजपा नेता उनके काम में बाधा नहीं डाल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि भाजपा, भाजपा मॉडल उर्फी जावेद के मामले में पार्टी की राज्य इकाई की महिला शाखा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ नहीं खड़ी हुई। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी ने वाघ का समर्थन किया था।


महा विकास अघाड़ी सरकार बहरी थी... 
बावनकुले 30 जनवरी को होने वाले औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार किरण पाटिल के लिए प्रचार करने जालना आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एनसीपी के नेताओं ने सत्ता में रहते हुए मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों को नजरअंजाद कर विकास निधि को पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्र में भेज दिया। उन्होंने कहा कि पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार बहरी थी। उसने लोगों और शिक्षकों की शिकायतों को नहीं सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed