{"_id":"6315f030a9ad655717065a03","slug":"some-people-threatening-to-stop-govt-recruitment-by-filing-court-cases-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम बोलीं- कुछ लोग कोर्ट केस कर सरकारी भर्तियों को रोकने की दे रहे धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की सीएम बोलीं- कुछ लोग कोर्ट केस कर सरकारी भर्तियों को रोकने की दे रहे धमकी
Mon, 05 Sep 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:58 PM IST
सार
शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एसएससी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से बात की और कहा कि लोगों का एक वर्ग जनहित याचिका दायर कर करके सरकार को भर्ती रोकने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) की नौकरियों के इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार देने की इच्छुक है, लेकिन अदालती मामलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया है।
'पीआईएल दायर कर सरकारी भर्ती रोकने की धमकी दे रहा एक वर्ग'
शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एसएससी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से बात की और कहा कि लोगों का एक वर्ग जनहित याचिका (पीआईएल) दायर कर-करके सरकार को भर्ती रोकने की धमकी दे रहा है।
शीर्ष पायदान के लोगों को करना पड़ता जनता के गुस्से का सामना
पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के मामले में आलोचनाओं का सामना कर रहीं बनर्जी ने कहा कि कई बार जो सत्ता के शीर्ष पायदान पर होते हैं, उन्हें निचले स्तर के लोगों के द्वारा किए भ्रष्टाचार के कारण जनता के गुस्से का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी का किया बचाव
ममता ने शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी का परोक्ष तौर पर बचाव करते हुए कहा- 'शिक्षक की नौकरी नहीं मिलने को लेकर कुछ उम्मीदवार सड़क पर आंदोलन कर रहे थे। मैंने जब तत्कालीन शिक्षा मंत्री से इसकी वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि उनके नंबर योग्यता से कम हैं। चूंकि हमारी सरकार हमेशा दया दिखाती है इसलिए मैंने उनसे कहा था कि अगर हो सके तो नंबर बढ़ाकर उनके लिए व्यवस्था कर दीजिए।'
बनर्जी ने पूछा- व्यापमं घोटाले में गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की घोर आलोचक रहीं टीएमसी सुप्रीमो ने हैरानगी जताते हुए कहा कि भाजपा शासित मध्यप्रदेश को हिला देने वाले व्यापमं घोटाले में कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। बनर्जी ने व्यापम घोटाले में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री की गिरफ्तारी नहीं होने पर सवाल उठाए और कहा कि मध्य प्रदेश में इतना बड़ा व्यापम घोटाला हुआ, जिसकी वजह से 54 लोगों ने खुदकशी कर ली। उस घोटाले में वहां के शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
दूसरी ओर बंगाल में टीएमसी सरकार पिछले दस वर्षों से 'अत्यधिक वित्तीय तनाव' के तहत जनता की सेवा कर रही है, 'हर दिन उपहास' किया जा रहा है।
'जल्द शुरू की जाएगी 89,000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया'
बनर्जी ने कहा कि टीएमसी शासन के 11 वर्षों के दौरान एसएससी द्वारा अबतक 2.63 लाख शिक्षण और गैर-शिक्षण भर्तियां की गई हैं और 10,000 से अधिक विश्वविद्यालय शिक्षकों की भर्ती की गई है। 89,000 और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्दी की जाएगी।
याचिका दाखिल कर बाधा डालने के काम कर रहे कुछ लोग
उन्होंने आगे कहा, "जिन्हे न्याय नहीं मिला है उन्हें न्याय मिलेगा। लेकिन कुछ लोग मामले का राजनीतिकरण करना चाहते हैं और प्रक्रिया को रोकने के लिए जनहित याचिका दायर कर रहे हैं। यदि आप मामले दर्ज करते हैं, तो प्रक्रिया में समय लगेगा। मैं नौकरियां पैदा करना चाहती हूं लेकिन कुछ लोग जनहित याचिका दाखिल कर बाधा डालने का काम कर रहे हैं।"
सभी लोग एक जैसे नहीं होता : बनर्जी
मुख्यमंत्री ने कहा, "जैसे किसी व्यक्ति के हाथों की उंगलियां एक जैसे नहीं होती, ठीक वैसे ही सभी लोग एक जैसे नहीं होता। हमारे नैतिक चरित्र अलग-अलग होते हैं और समाज में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं। जैसे एक व्यक्ति समाज को परिभाषित नहीं कर सकता है, वैसे ही एक व्यक्ति बुरा काम परिभाषित नहीं कर सकता। हमें सभी एक ही ब्रैकेट में नहीं रखना चाहिए।"
बनर्जी ने विपक्ष की आलोचना की। हालांकि उन्होंने किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, "कुछ लोग हैं जो न तो खुद काम करते हैं और न ही दूसरों को काम करने देते हैं। मध्यप्रदेश के व्यापमं घोटाले के दौरान उन्होंने (भाजपा) क्या किया? अब तक पचास लोग मर गए। कल भी राज्य में एक और घोटाला उजागर हुआ। भ्रष्टाचारियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।"
शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के लिए पूर्व वाम मोर्चा शासन को ठहराया जिम्मेदार
मध्यप्रदेश के महालेखाकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए महत्वकांक्षी निशुल्क भोजन योजना में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और अनियमितताएं पाई हैं। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भर्ती में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के लिए पूर्ववर्ती वाम मोर्चा शासन को जिम्मेदार ठहराया।
'आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से पश्चिम बंगाल की तुलना अनुचित'
बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति की तुलना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों से करना अनुचित होगा क्योंकि उन पर पिछली सरकारों का कर्ज नहीं है। उन्होंने कहा, "केंद्र हमें धन नहीं देता है और बंगाल की वित्तीय स्थिति की तुलना अन्य राज्यों से करना अनुचित होगा, जिन्हें पिछली सरकारों का कर्ज नहीं चुकाना है।"
शिक्षक दिवस पर शुभकामनाएं दीं
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए बनर्जी ने शिक्षक दिवस पर पड़ोसी देश के शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं। चार दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंची हसीना मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगी, जिसके बाद दोनों पक्ष रक्षा, नदी जल बंटवारा, व्यापार में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों का अनावरण कर सकते हैं।