फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   One killed, 14 injured in blast at explosives unit in Nagpur

Explosives Factory Blast: नागपुर में विस्फोटक फैक्टरी में विस्फोट; एक व्यक्ति की मौत, 14 घायल

Thu, 04 Sep 2025 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 Sep 2025 09:47 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव्स की आरडीएक्स इकाई में रात करीब 12:30 बजे विस्फोट हुआ। हादसे में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

विज्ञापन
One killed, 14 injured in blast at explosives unit in Nagpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गुरुवार आधी रात के बाद एक विस्फोटक कारखाने में हुए विस्फोट में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान 14 अन्य घायल भी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाजारगांव स्थित सोलर ग्रुप के एक संयंत्र में रात करीब 12.30 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। अधिकारियों के मुताबिक, 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा
कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विस्फोट क्रिस्टलीकरण भवन में रात 12.33 बजे हुआ, जहां ऊर्जावान पदार्थों का क्रिस्टलीकरण किया जाता है। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। उन्होंने कहा, 'हमने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। विस्फोट का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।'
विज्ञापन


अलार्म के बाद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट से पहले विस्फोट के संकेत मिले थे, जिसके बाद वहां मौजूद लोग खुद ही प्लांट से बाहर निकल गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद कूलिंग सिस्टम अपने आप चालू हो गया और निकासी व इमारत की सफाई जैसी सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं ठीक से पूरी कर ली गईं। साथ ही पूरे कारखाने में सुरक्षा उपाय लागू कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी, मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा
अधिकारी ने कहा, 'हमारे वरिष्ठ अधिकारी और निदेशक समय पर घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ सभी टीमों ने समय पर प्रतिक्रिया दी।' उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण पूरी इमारत ढह गई। घायलों के इलाज का खर्च कंपनी वहन करेगी और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। 

अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की
नागपुर निवासी राकांपा (सपा) नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed