{"_id":"5fe8dcbbd83a3a6fc0785ed0","slug":"some-farmers-start-sowing-onions-at-burari-ground-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: बुराड़ी मैदान में किसानों ने शुरू की प्याज की सांकेतिक खेती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसान आंदोलन: बुराड़ी मैदान में किसानों ने शुरू की प्याज की सांकेतिक खेती
Mon, 28 Dec 2020 12:47 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
बुराड़ी मैदान में प्याज उगाते किसान....
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंधू बॉर्डर पर लगातार एक महीने से पंजाब के किसान केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। अब कुछ किसानों ने बुरारी मैदान में प्याज की बुवाई की है, इससे वह खुद को व्यस्त रखे हुए हैं।
विज्ञापन
एक किसान ने कहा कि हम यहां जमीन पर प्याज बोने में लगे हुए हैं। हमें यहां आए एक महीना हो चुका है। हम यहां क्या कर सकते हैं, क्योंकि हमारे पास कोई काम नहीं है। पंजाब में जमीन बहुत महंगी है। यह फ्री में उपलब्ध है और इसलिए हम प्याज की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि अगर पीएम मोदी कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए सहमत नहीं हैं, तो हम पूरे मैदान में प्याज की फसल बोएंगे। बता दें कि किसान लगातार अपने-अपने तरीकों से कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिंधू बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर किसान लगातार दबाव बना रहे हैं। इसके लिए पंजाब से भारी संख्या में आए किसानों ने वहां डेरा डाल रखा है और सरकार को रोज कुछ न कुछ संदेश देने में लगे हैं।
किसानों से बात करने के लिए कई बड़े केंद्रीय मंत्री भी सामने आए। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं, लेकिन अभी तक परिणाम कुछ भी सामने नहीं आया है।
इस बीच, लगभग 40 किसान संगठनों समेत संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को एक पत्र लिखा और बातचीत के लिए केंद्र की पेशकश को स्वीकार किया है। बैठक की अगली तारीख 29 दिसंबर प्रस्तावित की गई है।