फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Solution can't be far if there is dialogue': Justice Gavai on Manipur ethnic conflict News In Hindi

Manipur Violence: सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बीआर गवई बोले- संविधान और बातचीत से मिलेगा हर समस्या का हल

Sun, 23 Mar 2025 05:32 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 23 Mar 2025 05:32 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट के पांच न्यायाधीशों प्रतिनिधि मंडल दो दिवसिय मणिपुर दौरे पर है। जहां आज मणिपुर हाईकोर्ट के स्थापना दिवस पर न्यायमूर्ति बीआर गवई ने मणिपुर में तनाव खत्म करने के उपाय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में हो रही समस्याओं का समाधान संवैधानिक तरीकों से किया जा सकता है।

विज्ञापन
'Solution can't be far if there is dialogue': Justice Gavai on Manipur ethnic conflict News In Hindi
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति बीआर गवई - फोटो : PTI

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने रविवार को मणिपुर हिंसा का समाधान खोजने की बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर राज्य में हो रही समस्याओं का समाधान संवैधानिक तरीकों से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर बातचीत की जाए तो समाधान जल्दी मिल सकता है। बता दें कि इन दिनों सुप्रीम कोर्ट क पांच न्यायाधीशों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर के दो दिवसिय दौरे पर है। इसी दौरान न्यायमूर्ति गवई ने ये बातें कही। 

विज्ञापन


मणिपुर हाईकोर्ट स्थापना दिवस पर बोले गवई
न्यायमूर्ति गवई ने मणिपुर उच्च न्यायालय की स्थापना की 12वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि राज्य में हर कोई शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि कोई भी मौजूदा हिंसा या संघर्ष की स्थिति को जारी नहीं रखना चाहता। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल के प्रयासों से मणिपुर में जल्द ही शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Manipur Violence: 'संविधान से मिलेगा समाधान', मणिपुर में न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह का आशावादी संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मणिपुर यात्रा को बताया महत्वपूर्ण
न्यायमूर्ति गवई ने आगे अपने मणिपुर यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। कारण का जिक्र करते हुए गवई ने कहा कि मणिपुर वह जगह है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था और 1944 में पहली बार भारतीय ध्वज फहराया गया था। न्यायमूर्ति गवई ने आगे कहा कि हमारा देश संविधान को अपनाए हुए 75 साल मना रहा है और जब हम भारत को अपने पड़ोसी देशों से तुलना करते हैं, तो यह साफ होता है कि हमारा संविधान हमें एकजुट और मजबूत रखता है।

बिष्णुपुर में राहत शिविरों का किया दौरा 
न्यायमूर्ति गवई ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मणिपुर के चूड़ाचांदपुर और बिष्णुपुर में राहत शिविरों का दौरा किया। साथ ही वहां के लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वहां उपस्थित सभी लोगों ने शांति की बहाली की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि मणिपुर के लोग वर्तमान स्थिति को जारी रखने के बजाय संवैधानिक तरीकों से राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए एकजुट होकर काम कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Manipur: 'मणिपुर में शांति बहाली में हुई प्रगति, और भी आगे बढ़ने की जरूरत है', इंफाल में बोले कानून मंत्री

इसके अलावा, न्यायमूर्ति गवई ने मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी कृष्णकुमार द्वारा शुरू की गई नई परियोजनाओं की भी सराहना की।  साथ ही उन्होंने चूड़ाचांदपुर में राहत शिविर में युवतियों द्वारा 'वी शैल ओवरकम...' गाने की भी प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि एक दिन यह सच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed