फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   solar eclipse annular ring of fire visible worldwide tomorrow sky spectacle

Solar Eclipse: दुनियाभर में कल दिखेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण का नजारा, रिंग ऑफ फायर से सजेगा आसमान

Mon, 16 Feb 2026 04:50 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 16 Feb 2026 04:50 AM IST
सार

Solar Eclipse: साल का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 17 फरवरी को लगेगा, जो रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देगा और अंटार्कटिका सहित दक्षिणी गोलार्ध में लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक अद्भुत नजारा पेश करेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देखा। पढ़ें रिपोर्ट
 

विज्ञापन
solar eclipse annular ring of fire visible worldwide tomorrow sky spectacle
सूर्य ग्रहण (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

दुनियाभर में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल दुनिया सूर्य ग्रहण की दो प्रमुख खगोलीय घटनाओं का दीदार करेगी। इनमें से पहला ग्रहण 17 फरवरी यानी मंगलवार को लगेगा, जो एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसे दुनिया भर में रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है।
विज्ञापन


खगोलीय गणनाओं के अनुसार, यह ग्रहण भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर लगभग 12:31 बजे अपने चरम पर होगा। यह अंटार्कटिका जैसे क्षेत्रों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा। इस दौरान रिंग ऑफ फायर का अद्भुत दृश्य लगभग 2 मिनट 20 सेकंड तक बना रहेगा। ग्रहण की शुरुआत वैश्विक समयानुसार (यूटीसी) सुबह 09:56 बजे होगी। यह मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध के देशों के लिए अनुकूल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब भारत में बनेगी राफेल की घातक हैमर मिसाइल, भारत-फ्रांस रक्षा संवाद में होगा समझौता
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अगस्त को साल का सबसे बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण
17 फरवरी के रिंग ऑफ फायर के बाद, 12 अगस्त 2026 को दुनिया एक पूर्ण सूर्य ग्रहण देखेगी। यह एक दुर्लभ अवसर होगा जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढंक लेगा। इससे प्रभावित क्षेत्रों में कुछ मिनटों के लिए दिन, रात में बदल जाएगा।

भारत में ये रहेगी स्थिति...
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका मुख्य कारण यह है कि जब यह खगोलीय घटना घटित होगी, तब भारत में सूर्य क्षितिज के नीचे होगा (रात या शाम का समय)। इसलिए देश के किसी भी हिस्से से इस ग्रहण को देखना संभव नहीं होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed