फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Software updates completed for over half of affected A320 family planes in India: DGCA data

Airbus Software: 'ठीक हो चुके हैं आधे से ज्यादा प्लेन', A320 विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट पर बोला DGCA

Sat, 29 Nov 2025 12:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 29 Nov 2025 12:59 PM IST
सार

DGCA on Airbus Software Updates: भारत में एयरबस के ए320 विमान के सॉफ्टवेयर अपडेट को लेकर डीजीसीए ने जानकारी दी है। डीजीसीए के मुताबिक, भारत में उड़ने वाली एयरबस ए320 फैमिली एयरक्राफ्ट के आधे से ज्यादा विमानों के सॉफ्टवेयर अपडेट हो चुके हैं। पढ़ें, पूरा मामला

विज्ञापन
Software updates completed for over half of affected A320 family planes in India: DGCA data
A320 फैमिली एयरक्राफ्ट - फोटो : airbus.com

विस्तार

भारत में उड़ने वाले एयरबस की फ्लाइट ए320 परिवार के कुल 338 विमान में एक जरूरी सॉफ्टवेयर अपडेट की जरूरत है। यह अपडेट इसलिए किया जा रहा है ताकि उड़ान के दौरान फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी या डेटा की गलती न हो। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मुताबिक, इन विमान में से 189 विमान में अपडेट पूरा हो चुका है, यानी आधे से ज्यादा बेड़ा अब सुरक्षित रूप से अपग्रेड हो चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Airbus: एयरबस के ए-320 विमानों में समस्या से भारत समेत कितने देश प्रभावित, दुनियाभर से कितने विमान रिकॉल हुए?
विज्ञापन


अपडेट क्यों जरूरी है?
पिछले दिनों एयरबस और यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने चेतावनी दी थी कि तेज सोलर रेडिएशन से विमान के फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम में इस्तेमाल होने वाला डेटा खराब हो सकता है। इस जोखिम को खत्म करने के लिए सॉफ्टवेयर और कुछ मामलों में हार्डवेयर को भी अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय एयरलाइंस को डीजीसीए का आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सभी भारतीय एयरलाइनों को आदेश दिया है कि 30 नवंबर सुबह 5:29 बजे तक सभी विमान पर यह अपडेट पूरा कर दिया जाए।

किन एयरलाइनों के कितने विमान प्रभावित?
इंडिगो के कुल 200 विमान प्रभावित हुए हैं, हालांकि इसमें 143 का अपडेट पूरा हो चुका है। वहीं एअर इंडिया की बात करें तो इसके कुल 113 विमान सॉफ्टवेयर से संबंधित अपडेट की तहत प्रभावित हुए हैं, जबकि अब तक 42 का अपडेट पूरा हो चुका है। इस कड़ी में एअर इंडिया एक्सप्रेस के सबसे कम मात्र 25 विमान प्रभावित हुए है, जबकि सिर्फ चार के अपडेट पूरे हुए हैं।

कहां किया जा रहा अपडेट?
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और कोलकाता जैसे बड़े एयरपोर्ट बेस पर इंजीनियरों की टीम लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें - A320 Aircraft ELAC: इंडिगो और एअर इंडिया की उड़ानों में देरी की आशंका, रद्द भी हो सकती है फ्लाइट; जानिए सबकुछ

उड़ानों पर कितना असर? और एयरबस का बयान
अभी तक किसी भी विमानन कंपनी ने कोई फ्लाइट रद्द नहीं की है। लेकिन कुछ उड़ानों में 60-90 मिनट तक की देरी हो रही है। एअर इंडिया ने कहा है कि 40% से  ज्यादा विमानों में अपडेट पूरा हो चुका है और बाकी जल्दी पूरा हो जाएगा। वहीं एयरबस ने कहा है कि यह समस्या कुछ चुनिंदा विमानों में पाई गई, इसलिए दुनिया भर के ऑपरेटर्स को अपडेट करने की सलाह दी गई है। कंपनी मानती है कि इससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed