फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Society will prosper only when women are empowered', said Mallika Nadda at the Aparajita Samman ceremony

Samman Samaroh: 'महिलाओं के सशक्त होने से ही समृद्ध होगा समाज', अपराजिता सम्मान समारोह में बोलीं मल्लिका नड्डा

Mon, 10 Mar 2025 04:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Mar 2025 04:46 PM IST
सार

पहले अपराजिता सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मल्लिका नड्डा ने कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समय को देखते हुए महिलाओं को उनका उचित स्थान और सम्मान दिलाने के लिए नीतियों को ज्यादा समावेशी बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
'Society will prosper only when women are empowered', said Mallika Nadda at the Aparajita Samman ceremony
अपराजिता सम्मान समारोह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चौधरी चरण सिंह के द्वारा स्थापित किसान ट्रस्ट ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसिड अटैक से पीड़ित महिलाओं का सम्मान किया और उनकी आर्थिक मदद की। एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को चेक सौंपते हुए प्रसिद्ध समाज सेविका मल्लिका नड्डा ने कहा कि किसी राष्ट्र या समाज के विकास का सबसे सशक्त पैमाना महिलाओं को मिलने वाली स्वतंत्रता और उनकी सुख-समृद्धि होती है। यदि कोई समाज अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करता तो उसका पतन अवश्यंभावी हो जाता है। 

विज्ञापन


पहले अपराजिता सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मल्लिका नड्डा ने कहा कि प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समय को देखते हुए महिलाओं को उनका उचित स्थान और सम्मान दिलाने के लिए नीतियों को ज्यादा समावेशी बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के वित्तीय समावेशन के लिए नीतियों में बदलाव करना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि आज महिलाएं आगे बढ़कर चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं स्वीकार कर रही हैं और आत्मनिर्भर भारत की भावना को मजबूत करने में अपना योगदान दे रही हैं।         
विज्ञापन


किसान ट्रस्ट की ट्रस्टी चारू सिंह ने कहा कि अब तक महिलाओं के सशक्तिकरण के कार्य और उन पर चर्चाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित होती थीं, लेकिन बदलते समय के साथ अब यह दूर-दराज के क्षेत्रों तक भी पहुंच रही हैं। किसान ट्रस्ट के माध्यम से आयोजित परिचर्चा के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं में भी काफी जागरूकता आएगी और वे अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति ज्यादा जागरूक और सशक्त हो सकेंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चारू सिंह ने कहा कि महिलाएं चाहे जिस क्षेत्र की हों या कैसी भी परिस्थिति में काम करती हों, लेकिन देखा यही जाता है कि उनके मुद्दे और उनकी परेशानियां लगभग एक जैसी होती हैं। ऐसे में सबको साथ आकर संघर्ष करना चाहिए जिससे आने वाला समय महिलाओं के लिए ज्यादा सुखद हो। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सुखद भविष्य के लिए वे सब मिलजुलकर हर कार्य करने के लिए सदैव तैयार हैं। किसान ट्रस्ट की इस परिचर्चा में क्षेत्र के वरिष्ठ लोगों, नागरिकों, वकीलों, अध्यापकों, छात्रों और स्थानीय महिलाओं-छात्राओं ने भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed