फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media users blast tourists who drove their car in Pangong lake of Ladakh as video goes viral on twitter

शर्मनाक: लद्दाख की पैंगोंग झील में चला दी कार, वायरल हुआ वीडियो तो उठी कार्रवाई की मांग, पढ़िए पूरा मामला

Mon, 11 Apr 2022 07:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 11 Apr 2022 07:39 PM IST
सार

खूबसूरती के मामले में अलग स्थान रखने वाले लद्दाख की पैंगोंग झील में कुछ युवकों ने कार चलाई। इतने पर ही उनका मन नहीं भरा तो झील में ही बैठकर शराब भी पी। इसका वीडियो सामने आने पर सोशल मीडिया पर इस हरकत के खिलाफ लोगों में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
Social media users blast tourists who drove their car in Pangong lake of Ladakh as video goes viral on twitter
पैंगोंग झील में कार चलाते युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जब हम कहीं घूमने जाते हैं कि वहां की साफ-सफाई का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी होती है और अगर जगह ऐसी है जो पर्यावरण के नजरिए से संवेदनशील है तो यह जिम्मेदारी और गंभीर हो जाती है। आनंद के नाम पर उद्दंडता करना और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की उम्मीद तो किसी से भी नहीं की जाती। लेकिन, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवकों को पैंगोंग झील के पास उधम मचाते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


जिग्मत लद्दाखी नामक एक ट्विटर यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है। इसमें कुछ लोग पैंगोंग झील में एक लग्जरी कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच इस व्यवहार को लेकर खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है और ऐसा करने वाले लोगों की खूब आलोचना की जा रही है। लोगों ने इन युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई है। वीडियो में पैंगोंग झील के किनारे पर पानी में ऑडी कार चलती दिखती है जिसमें तीन लोग सवार हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ये लोग एक कुर्सी मेज लगाकर वहां बैठे। मेज पर शराब की बोतलें रखी हुई साफ देखी जा सकती हैं। यह तय हो गया है कि यह वीडियो लद्दाख का ही है लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब का है। कुछ भी हो इस तरह के स्थान पर ऐसी हरकत को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पर्यावरण किसी की निजी संपत्ति नहीं है और इस तरह की लापरवाही भरी हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो के साथ जिग्मत लद्दाखी ने लिखा है कि मैं आपके साथ एक और शर्मनाक वीडियो साझा कर रहा हूं। इस तरह का लापरवाही भरा पर्यटन लद्दाख को मार रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि लद्दाख में पक्षियों की 350 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं और पैंगोंज जैसी झीलें कई पक्षियों का घर हैं। लद्दाखी कहते हैं कि इस तरह की हरकतें पक्षियों की कई प्रजातियों के प्राकृतिक घर को तबाह कर सकती हैं। जिग्नेश लद्दाखी के इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed