{"_id":"578f7aa84f1c1b6949c4b4f6","slug":"social-media-troll-rahul-gandhi-over-sleeping-in-loksabha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बोलते हुए से बेहतर हैं सोते हुए राहुल'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'बोलते हुए से बेहतर हैं सोते हुए राहुल'
बीबीसी
Updated Wed, 20 Jul 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर एक बार फिर आरोप लगा है कि वे लोकसभा में सो गए थे। वहां उस समय गुजरात में दलितों पर अत्याचार को लेकर बहस चल रही है। टीवी पर उनकी आंख बंद की हुई तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एक पक्ष ये कह रहा है कि राहुल गांधी सदन में सो रहे थे, वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके समर्थक इससे इनकार कर रहे हैं।
कांग्रेस की नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि इतने शोर-शराबे में कोई कैसे सो सकता है, तो दूसरी ओर कांग्रेस समर्थक माने जाने वाले तहसीन पूनावाला का कहना है कि राहुल गांधी चिंतन कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब चुटकी ली। सत्य नारायण ने लिखा है- राहुल रात को कम टीवी देखा करो, अभी मॉनसून सत्र चल रहा है।

पोकेमोन खेलते-खेलते आँखें पथरा गई थीं, बंदा पलक भी ना झपके, भला!
हिमांशु श्रीवत्स ने ट्विटर हैंडल @SultryOzil से लिखा है- बोलते हुए राहुल गांधी से बेहतर हैं सोते हुए राहुल। वहीं संतोष कुमार सिंह (@santosh58211932) कहते हैं- लगता है राहुल जी को थकान हो गई है। लगता है छुट्टियों का टाइम आ गया है।
ट्विटर हैंडल @BasantOswal से बसंत लिखते हैं- राहुल गांधी: मैं सोया नहीं था... पोकेमोन खेलते-खेलते आँखें पथरा गई थीं, बंदा पलक भी ना झपके, भला! ट्विटर हैंडल @Mocktor से लिखा गया है- राहुल गांधी सो नहीं रहे थे। वे लोगों को प्रेरणा दे रहे थे, वे खुद प्रेरणा रहे हैं और आगे भी लाखों लोगों को अपने पर जोक लिखने के लिए प्रेरणा देते रहेंगे।
@Ajeeb_Daastaan ने लिखा है- राहुल गांधी संसद में सोते हैं, तो राष्ट्रीय समाचार बन जाता है। मैं क्लास में सोता हूँ तो बाहर निकाल दिया जाता हूँ। रमेश श्रीवत्स ने लिखा है- मुझे लगता है कि राहुल गांधी को अब ZZZZZ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी।