फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   social media handles suspended for issuing hoax bomb threat to airliners

Bomb Threat: विमानों में बम की अफवाहें फैलाने पर 10 सोशल मीडिया खाते निलंबित, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Thu, 17 Oct 2024 07:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 17 Oct 2024 07:06 PM IST
सार

Bomb Threat: भारतीय उड़ानों में बम रखे होने की अफवाहें फैलाने वाले सोशल मीडिया खातों पर कार्रवाई की गई है। दस खातों को या तो निलंबित किया गया है, या उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
social media handles suspended for issuing hoax bomb threat to airliners
flight airline check in new - फोटो : istock

विस्तार

कई भारतीय विमानों को इस हफ्ते बम से उड़ाने की फर्जी धमकी देने वाले 10 सोशल मीडिया खातों को साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने निलंबित या ब्लॉक कर दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि साइबर, विमानन सुरक्षा और खफिया एजेंसियों की संयुक्त टीम ने इन सोशल मीडिया खातों का विश्लेषण किया। जिसके बाद इन खातों को तुरंत निलंबित करने के आदेश जारी किए गए। इन खातों ने लगातार धमकियां दी जा रही थीं। सूत्रों ने बताया कि सोमवार से अब तक दस सोशल मीडिया खातों को निलंबित या ब्लॉक कर दिया गया है। इन सोशल मीडिया खातों में से अधिकांश 'एक्स' पर थे। इन खातों से सभी से सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर संचालित होने वाली उड़ानों को बम और आतंकवादी हमलों की फर्जी धमकियां दी जा रहीं थीं। 
विज्ञापन


डार्क वेब और सोशल मीडिया पर बढ़ाई गई निगरानी
एजेंसियों ने इन फर्जी धमकियों और खतरों में कुछ सामान्य शब्दों की पहचान की है, जैसे- खून हर जगह बहेगा, यह मजाक नहीं है, आप सभी मर जाएंगे और बम रखा गया है। सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने हर बम से उड़ाने के फर्जी संदेशों के मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई और सोशल मीडिया व डार्क वेब पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि उन सभी संभावित लिंक या ट्रांड की जांच की जा सके, जो ऑनलाइन धमकियों की ओर इशारा कर रहा हो।  धमकियां देने वाले खातों के ईमेल पते और उनके स्थानों की पहचान की जा रही है। इसकी भी संभावना है कि कुछ खाते विदेश से चलाए जा रहे हैं। इन जानकारियों को संबंधित पुलिस विभागों के साथ साझा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकियों का एयरलाइन के लॉजिस्टिक और संचालन पर असर
सोमवार से अब तक दो दर्ज से अधिक भारतीय उड़ानों पर इन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए धमकी भरे संदेशों का असर पड़ा है, जो फर्जी साबित हुए हैं। दो मामलों में सिंगापुर और कनाडा के लड़ाकू विमानों को भारतीय उड़ानों की मदद के लिए भेजना पड़ा, जो सैकड़ों यात्रियों को ले जा रहे थे। इन फर्जी धमकियो के कारण सैकड़ों यात्रियों और एयरलाइन के चालक दल को असुविधा का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, इन धमकियों से एयरलाइन के लॉजिस्टिक्स और संचालन लागत पर भी असर पड़ा है।  


विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने इन मामलों पर क्या कहा
उड़ानों में फर्जी बम धमकियों को लेकर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा, "इस पर कार्रवाई की जा रही है। हम किसी भी प्रकार की साजिश पर टिप्पणी नहीं कर सकते। लेकिन जितना हमें पता है, ये फोन कॉल कुछ नाबालिगों और शरारती तत्वों द्वारा की जा रही हैं। ये सभी छोटी और अलग-अलग घटनाएं हैं। कोई बड़ी साजिश नहीं है। हमारी ओर से हम देखेंगे कि हम क्या सबसे अच्छा कर सकते हैं। हम एयरलाइन, सुरक्षा एजेंसियों और मंत्रालयों से बातचीत कर रहे हैं। विचार-विमर्श चल रहा है।"

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed