फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social media can change electoral picture: Shah

सोशल मीडिया बदल सकता है चुनावी तस्वीर : शाह

Mon, 09 Jul 2018 05:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Mon, 09 Jul 2018 05:24 AM IST
विज्ञापन
Social media can change electoral picture: Shah

सोशल मीडिया की ताकत को महत्व देते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि यह पूरी चुनावी तस्वीर बदल सकता है। पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने उन्हें साइबर योद्धा करार दिया। साथ ही उन्हें 2019 चुनाव के मद्देनजर विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए सटीक आंकड़ों के साथ तैयारी करने को कहा । 

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के कार्यों का तुलनात्मक विश्लेषण करने और उसे आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अगर एनसीपी प्रमुख शरद पवार किसानों की आत्महत्याओं का जिक्र करें तो हमें लोगों को बताना होगा कि आपके कार्यकाल के दौरान कितने किसानों ने खुदकुशी की और फड़नवीस सरकार के दौरान इसमें 35 फीसदी तक कमी आई है। साथ ही यह भी बताना होगा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार ने बीते चार सालों में लोगों के लिए क्या-क्या किया है। 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि वर्तमान में भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में सत्तासीन है और ऐसा करने वाली वह विश्व की सबसे पड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भाजपा का यह स्वर्णिम काल है। क्योंकि, केरल, तमिनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में अभी भाजपा का परचम नहीं लहराया है। हमें 2019 चुनाव के लिए बारीकी से योजना बनानी होगी और आंतरिक संवाद को और बेहतर बनाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed