{"_id":"5a1f0ae44f1c1b87698bec8f","slug":"social-activist-anna-hazare-to-launch-jan-lokpal-agitation-from-march-23-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 मार्च से फिर आंदोलन शुरू करेंगे अन्ना, कहा- पीएम ने नहीं दिया चिट्ठी का जवाब ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
23 मार्च से फिर आंदोलन शुरू करेंगे अन्ना, कहा- पीएम ने नहीं दिया चिट्ठी का जवाब
एजेंसी, मुंबई
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे जनलोकपाल और किसानों के मसलों पर फिर से दिल्ली में आंदोलन शुरू करेंगे। लोकपाल आंदोलन का मुख्य चेहरा रहे हजारे ने कहा कि उन्होंने आंदोलन शुरू करने के लिए अगले साल की 23 मार्च को चुना है क्योंकि इस तारीख को शहीद दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि में अपने समर्थकों की एक बैठक को संबोधित करते हुए हजारे ने कहा कि जनलोकपाल, किसानों के मसले और चुनाव सुधार के लिए यह एक सत्याग्रह होगा। उन्होंने कहा कि इन मसलों पर वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखते रहे हैं जिसके बारे में अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। हजारे ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 22 वर्षों में कम से कम 12 लाख किसानों ने आत्महत्या की है। मैं जानना चाहता हूं कि इस दौरान कितने उद्योगपतियों ने जान दी है।
विज्ञापन
पढ़ें- अन्ना हजारे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- मन की बात करने के लिए मन साफ होना जरूरी
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हजारे भ्रष्टचार पर रोकथाम के लिए जनलोकपाल का गठन करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने इसके लिए साल 2011 में 12 दिन का अनशन किया था। उनकी मांगों पर यूपीए सरकार ने लोकपाल विधेयक पारित भी किया था। हजारे के एक सहयोगी ने कहा कि मोदी सरकार ने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है।
पढ़ें- दिल्ली में बोले अन्ना, प्रधानमंत्री के पास पत्रों का जवाब देने का समय नहीं
लोकपाल की नियुक्ति में यह है पेंच
हजारे के सहयोगी ने बताया कि संबंधित कानून के तहत जो समिति लोकपाल को चुनेगी जिसमें प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष, लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधान न्यायाधीश अथवा उनके द्वारा नामित कोई व्यक्ति होना चाहिए। फिलहाल लोकसभा में विपक्ष का कोई नेता नहीं है इसलिए समिति गठित नहीं हो सकती और लोकपाल की नियुक्ति भी नहीं हो पाएगी।